उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत में पुलिस टीम ने सपा नेता के होटल में छापा मारकर सात प्रेमी जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। देखें घटना की पूरी तस्वीरें।
होटल में छापा, आपत्तिजनक स्थित में मिले कई जोड़े
2 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत (बागपत)
पुलिस युवक-युवतियों और होटल के मैनेजर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई और पूछताछ के बाद युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
होटल में छापा, आपत्तिजनक स्थित में मिले कई जोड़े
3 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत (बागपत)
वहीं होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। सोमवार को किसी व्यक्ति ने फोन पर एसपी को सूचना दी कि दिल्ली रोड स्थित मन्नत पैलेस होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है।
होटल में छापा, आपत्तिजनक स्थित में मिले कई जोड़े
4 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत (बागपत)
इस पर एसपी ने स्वाट टीम प्रभारी अशोक कुमार यादव और कोतवाली प्रभारी वीके सिंह को पुलिस बल के साथ छापा मारने के निर्देश दिए। पुलिस और स्वाट टीम ने सपा नेता के मन्नत होटल पर छापा मारा तो वहां पर भगदड़ मच गई और होटल के कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
होटल में छापा, आपत्तिजनक स्थित में मिले कई जोड़े
5 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत (बागपत)
पुलिस ने होटल से सात जोड़ों को पकड़ा और उन्हें कोतवाली ले गई। सूचना पर सीओ सीपी सिंह कोतवाली पहुंचे और पकड़े युवक-युवतियों से पूछताछ करने के बाद बताया पकड़े गए युवक अमित पुत्र सत्तन खट्टा प्रहलादपुर, सचिन पुत्र सतेंद्र सरूरपुर, गौरव पुत्र अनिल गुराना रोड बड़ौत, मोहित पुत्र देवेंद्र सिरसली सभी बीए और बीएससी फाइनल के छात्र हैं।