जानिए, जेल में किस किस से मिलना चाहते हैं राम रहीम, इतना आसान नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरमीत के परिजन जेल में मिलने आने वाले थे
अब कहा जा रहा है कि अगले सप्ताह ही राम रहीम की परिजनों की मुलाकात हो सकती है। वजह है अंग्रेजी वर्णमाला में गुरमीत नाम होना। इसी वर्णमाला के हिसाब से जेल में कैदियों को मिलने का वक्त दिया जाता है। इसके मुताबिक वीरवार या सोमवार को ही मुलाकात हो सकती है।
हनीप्रीत का डेरा से कोई लेना देना नहीं
बीती शाम एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में डेरा सच्चा सौदा की अध्यक्ष विपसना ने कहा कि 25 अगस्त के बाद से हनीप्रीत का डेरा से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें पुलिस को सरेंडर कर देना चाहिए।
विपसना के इस बयान को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग इसे हनीप्रीत के खिलाफ बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे डेरा का नया स्टंट बोल रहे हैं। बहरहाल, हनीप्रीत का पुलिस के सामने नहीं आना उनके रहस्य को और गहरा कर रहा है।
डेरे में एक एमएसजी पब्लिक स्कूल भी चलता है
सिरसा से खबर है कि सोमवार सुबह डेरे में संचालित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक व छात्रों ने सिरसा के डीसी से मुलाकात कर संस्थानों को खोले जाने की मांग की। बता दें कि 25 अगस्त के बाद से डेरे में चल रहे स्कूल कॉलेज बंद हैं।
डेरे में एक एमएसजी पब्लिक स्कूल भी चलता है, लेकिन हिंसा के बाद से डेरा पूरी तरह बंद है। हालांकि बताया जा रहा है कि उपायुक्त ने शिक्षकों और छात्रों को इस बारे में जल्द से जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
सिरसा डेरे में हथियार भी बरामद हुए
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सिरसा डेरा से जुड़े प्रदेश में 117 नामचर्चा घर हैं। कहीं कोई आपत्तिजनक चीज मिली तो अनुयायी ही उन पर ताले लगा रहे हैं। सीएम ने कहा कि सिरसा डेरे में हथियार भी बरामद हुए, जिन्हें अनुयायी ही जमा करा रहे हैं।
सारी कार्रवाई कोर्ट की देखरेख में चल रही है। प्रदेश में करीब 600 डेरे हैं। जो धार्मिक आस्था से जुड़े हैं।अगर किसी डेरे के खिलाफ शिकायत मिलती है तो उस पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।