फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम की 'लाडली' हनी, क्यों बन गई पुलिस की मोस्टवांटेड, 4 वजहें

Mon, 04 Sep 2017 01:29 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Mon, 04 Sep 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
Ram Rahim daughter honeypreet Became Most Wanted, know Reasons

जो हनीप्रीत राम रहीम की सबसे लाडली नजर आ रही है, वह पुलिस के लिए मोस्टवांटेड कैसे बन गई, इसे लेकर 4 वजहें सामने आ रही हैं। देख‌िए, एक नजर...

Ram Rahim daughter honeypreet Became Most Wanted, know Reasons

माना जा रहा है कि डेरा प्रमुख की राजदार हनीप्रीत की भी 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश रचने में अहम भूमिका रही है, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया गया। सजा सुनाए जाने के दिन के बाद से गायब हनीप्रीत के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी करते हुए देश के सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित तमाम महत्वपूर्ण जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया। हिंसा की साजिश में शामिल हनीप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  फिल्हाल सूचना मिल रही है कि पुलिस ने उसे बीती रात मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर दिया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Ram Rahim daughter honeypreet Became Most Wanted, know Reasons

डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद अदालत के बाहर की एक वीडियो में हनीप्रीत ने किसी को भाई के नाम से बुलाया था। उसी दिन एक सुरक्षा कर्मी ने भी हनीप्रीत को दीदी के नाम से पुकारा था। इसी घटना के दौरान आरोपी सुरक्षा कर्मियों ने कहा था पिता जी को जाने नहीं देंगे। आखिरकार, डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश के तहत तो कहीं ऐसा नहीं हो रहा था कि सभी एक दूसरे को रिश्तेदारों की संज्ञा देते हुए पुकार रहे थे। पुलिस इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की भी छानबीन कर रही है कि यह भी कोई कोडवर्ड तो नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Rahim daughter honeypreet Became Most Wanted, know Reasons

दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम के साथ रोहतक जेल तक आई उसकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत का कोई सुराग नहीं लगा है। राम रहीम के साथ रोहतक में नजर आने के बाद से वह न तो डेरे में मिली है और न ही डेरा प्रमुख के परिजनों के साथ दिखाई दी। चर्चा थी कि वह जेल से आने के आर्य नगर में किसी अनुयायी के घर पर रुकी थी। इसके बाद हनीप्रीत कहां गई, किसी को भी नहीं पता। राम रहीम दोषी करार दिए जाने के बाद रोहतक जेल में लाया गया था। उसके साथ हेलिकॉप्टर में उसकी गोद ली बेटी हनीप्रीत भी थी। वह राम रहीम के जेल जाने तक उसके साथ रही थी। चर्चा हुई थी कि हनीप्रीत जेल के अंदर भी गई थी। 

विज्ञापन
Ram Rahim daughter honeypreet Became Most Wanted, know Reasons

25 अगस्त की रात पीटीसी सुनारिया से हनीप्रीत को अपने घर लाने वाले डेराप्रेमी संजय चावला ने दावा किया है कि उसके घर से सिरसा डेरा से आए प्रदीप कुमार और नंद कुमार इनोवा गाड़ी में हनीप्रीत को अपने साथ ले गए थे। वह वीटा मिल्क प्लांट से आगे गोहाना बाईपास से वापस आ गया था। बकौल संजय वह डेराप्रेमियों में जिले का प्रमुख भी नहीं था। ऐसे में सवाल उठता है कि सिरसा डेरे से उसे हनीप्रीत को रिसीव करने की जिम्मेदारी क्यों दी गई? इतना ही नहीं, संजय बता रहा है कि हनीप्रीत ने फोन पर बातचीत के दौरान कहा था कि जिस मकान में उसे भेजा जा रहा है, उसका मालिक संजय चावला को वह नहीं जानती। फिर हनीप्रीत का आर्य नगर में आना सवाल खड़े कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed