हाईप्रोफाइल शीना बोरा मर्डर केस के आरोप में जेल की हवा खा रही इंद्राणी मुखर्जी अपने अब तक के बुरे दौर से गुजर रही हैं। इंद्राणी अक्सर चर्चाओं में रहती हैं और इस बार मुद्दा उनकी तबीयत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से इंद्राणी की हालत बिगड़ी है।
दरअसल, अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे बंद इंद्राणी मुखर्जी का जैसे-जैसे वक्त बीतता जा रहा है वैसे-वैसे उनकी हालत खराब होती जा रही है। इसकी गवाह हैं ये तस्वीरें...
ये तस्वीर तब की है जब इंद्राणी अपने पिता की तेरहवीं में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस तस्वीर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। कभी विलासिता की जिंदगी जीने वाली इंद्राणी की हालत कंगालों जैसी हो गई है।
चौंका देने वाली बात है कि कभी महंगी कारों और ब्रांडेड कपड़े पहनने वाली इंद्राणी को जेल में बदतर हालत वाले कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। इंद्राणी के चेहरे से वो ग्लो भी गायब हो गया है जो कभी उनकी खूबसूरती को बयां करता था। इससे उनकी बर्बर हालत साफ जाहिर हो रही है।
इंद्राणी मुखर्जी की नई तस्वीर में उनके लगभग 80 फीसदी बाल सफेद नजर आ रहे हैं। वह अब बूढ़ी दिख रही हैं। लेकिन वह कुछ महीने पहले तक काफी कम उम्र की दिखाई देती थीं।
दरअसल, इंद्राणी के पहले पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर को शीना बोरी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। इन तीनों पर आरोप है कि उन्होंने 24 अप्रैल 2012 की रात शीना का गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही लगातार इस हाईप्रोफाइल मर्डर की गुत्थी की कई परतें खुल रही हैं।