फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी ग्लैमरस दुनिया की चमक में रहीं इंद्राणी की बिगड़ रही तबीयत, तस्वीरें बयां कर रही बुरा हाल

Thu, 12 Apr 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Indrani Mukerjea sheena bora murder case CBI 

हाईप्रोफाइल शीना बोरा मर्डर केस के आरोप में जेल की हवा खा रही इंद्राणी मुखर्जी अपने अब तक के बुरे दौर से गुजर रही हैं। इंद्राणी अक्सर चर्चाओं में रहती हैं और इस बार मुद्दा उनकी तबीयत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से इंद्राणी की हालत बिगड़ी है।



दरअसल, अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे बंद इंद्राणी मुखर्जी का जैसे-जैसे वक्त बीतता जा रहा है वैसे-वैसे उनकी हालत खराब होती जा रही है। इसकी गवाह हैं ये तस्वीरें...

Indrani Mukerjea sheena bora murder case CBI 

ये तस्वीर तब की है जब इंद्राणी अपने पिता की तेरहवीं में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस तस्वीर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। कभी विलासिता की जिंदगी जीने वाली इंद्राणी की हालत कंगालों जैसी हो गई है।

Indrani Mukerjea sheena bora murder case CBI 

चौंका देने वाली बात है कि कभी महंगी कारों और ब्रांडेड कपड़े पहनने वाली इंद्राणी को जेल में बदतर हालत वाले कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। इंद्राणी के चेहरे से वो ग्लो भी गायब हो गया है जो कभी  उनकी खूबसूरती को बयां करता था। इससे उनकी बर्बर हालत साफ जाहिर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indrani Mukerjea sheena bora murder case CBI 

इंद्राणी मुखर्जी की नई तस्वीर में उनके लगभग 80 फीसदी बाल सफेद नजर आ रहे हैं। वह अब बूढ़ी दिख रही हैं। लेकिन वह कुछ महीने पहले तक काफी कम उम्र की दिखाई देती थीं।

विज्ञापन
Indrani Mukerjea sheena bora murder case CBI 

दरअसल, इंद्राणी के पहले पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर को शीना बोरी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। इन तीनों पर आरोप है कि उन्होंने 24 अप्रैल 2012 की रात शीना का गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही लगातार इस हाईप्रोफाइल मर्डर की गुत्थी की कई परतें खुल रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed