Hindi News
›
Photo Gallery
›
Crime
›
why police denying dera chief gurmeet ram rahim singh daughter honeypreet is not in nepal
{"_id":"59c250b34f1c1bb5688b5933","slug":"why-police-denying-dera-chief-gurmeet-ram-rahim-singh-daughter-honeypreet-is-not-in-nepal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेपाल में छिपी है हनीप्रीत, ऐसा मानने को तैयार नहीं पुलिस, वजह भी जानिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल में छिपी है हनीप्रीत, ऐसा मानने को तैयार नहीं पुलिस, वजह भी जानिए
Wed, 20 Sep 2017 04:57 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Wed, 20 Sep 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय मीडिया में भले ही हनीप्रीत के नेपाल भाग जाने की खबरें चल रही हैं, लेकिन पुलिस ऐसा मानने को तैयार नहीं है। इसकी वजह भी साफ है।
2 of 5
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का परिवार
इस मामले में भारतीय पुलिस ने अब तक नेपाल से कोई संपर्क नहीं किया है। नेपाल पुलिस के उच्च अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भारतीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के जरिए हनीप्रीत के नेपाल में होने की बात का पता चला है, लेकिन भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई संपर्क नहीं किया गया है।
3 of 5
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी मनोज न्यौपाने ने मंगलवार को कहा कि उन्हें हनीप्रीत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच अनौपचारिक तौर पर बातचीत हुई हो अथवा होने वाली हो, लेकिन फिलहाल उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हनीप्रीत इंसा
नेपाल के उच्च पुलिस अधिकारियों ने मीडिया द्वारा नेपाल में भारतीय पुलिस द्वारा छापेमारी के किए जा रहे दावे को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कुछ भारतीय छिपने के लिए नेपाल चले आते हैं यह बात सही है, लेकिन हनीप्रीत नेपाल में छिपी है या नहीं इस बारे में वे कुछ नहीं कह सकते। अधिकारियों ने इस बात की भी आशंका जताई कि कहीं हनीप्रीत को भारत में सुरक्षित रखने के लिए उसके नेपाल भाग आने की खबरें तो नहीं फैलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी सिर्फ अंधेरे में तीर चलाया जा रहा है। लेकिन हनीप्रीत के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं है। ऐसे में किसी अपराधी की नेपाल में गिरफ्तारी के मामले में भी कहा जाता है कि उसे नेपाल से लगे भारतीय सीमा से पकड़ा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।