रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम की 'राजदार' मानी जा रही हनीप्रीत के भी बड़े 'राजदार' का असली राज सामने आ गया है। हनीप्रीत के 38 दिन गायब रहने के पीछे भी इसका ही हाथ था। जानिए इस शख्स के बारे में कौन है वो ?
पढ़ें:- हनीप्रीत के पूर्व पति ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा, बोले- कुर्बानी गैंग से जान का खतरा
ये शख्स था हनीप्रीत की गाड़ी को चलाने वाला ड्राइवर। इसके साथ ही हनीप्रीत दिल्ली-हिमाचल और राजस्थान गई। इस शख्स का अब तक पुलिस रिकॉर्ड में जिक्र भी नहीं है।
जिस गाड़ी में हनीप्रीत और सुखदीप कौर राजस्थान से दिल्ली, दिल्ली से हिमाचल और हिमाचल से चंडीगढ़ गई उसे सुखदीप का पति इकबाल सिंह चलाता था। इकबाल सिंह अपनी पत्नी और बच्चों समेत बीते दस सालों से डेरा सिरसा में ही रह रहा था।
इस वजह से उसकी पत्नी की हनीप्रीत से ज्यादा नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि पुलिस जांच में अब तक इकबाल सिंह का कोई जिक्र नहीं हुआ है। इकबाल सिंह का पूरा परिवार बीते 30 सालों से डेरा सिरसा के साथ जुड़ा हुआ है।
5 of 6
हनीप्रीत इन्सां
- फोटो : The Hindu
वह गांव बल्लूआणा में खेतीबाड़ी करता था। डेरे में शिफ्ट होने से पहले जब इकबाल सिंह को खेती से आमदनी न हुई तो उसने दवाओं की दुकान खोली थी, लेकिन उसमें भी घाटा पड़ गया। तो वह अपनी पत्नी और बच्चों समेत डेरा सिरसा में ही शिफ्ट हो गया। उसके बाद वह कभी कभार ही गांव आता था।