{"_id":"596342274f1c1ba3228b4cbe","slug":"dangerous-selfies-for-which-people-have-to-lost-their-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक शौक ऐसा भी जो बन गया जान का दुश्मन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवाओं में सेल्फी का शौक उनकी जान की कीमत बनता जा रहा है। हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक सेल्फी लेने में सबसे ज्यादा हादसे भारत में होते हैं। सेल्फी लेने के चक्कर में हादसा कोई नई बात नहीं है। सबसे अलग सेल्फी के चक्कर में कई लोगों ने अपनी जान गवाई है। तो आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही खतरनाक सेल्फी हादसों के बारे में जिसकी कीमत जान गवा के चुकानी पड़ी।
2 of 12
वहीं रविवार को नागपुर में सेल्फी लेने में एक और हादसा हुआ। इस हादसे के वक्त नाव में 11 लोग सवार थे, सभी पिकनिक मानने आए हुए थे। सेल्फी लेते वक्त नाव का बैलेंस बिगड़ा और यह हादसा हुआ। हादसे के बाद तीन युवक तैरकर बाहर निकल गए, जबकि तीन के शव बरादम हुए हैं। बचाव दल अन्य लोगों की तलास कर रहा है।
3 of 12
रोमानियन की एक नाबालिग की मौत बिजली के तार को छूने से हुई थी। घटना मई 2015 में हुई जब एन्ना उर्सू अपनी दोस्त के साथ स्टेशन पर सबसे अलग सेल्फी लेने के लिए पहुंच गई। इस दौरान वह ट्रेन पर चढ़ गई और अपनी टांगों को हवा में रखकर सेल्फी लेने लगी। लेकिन अचानक बिजली के तार पर एन्ना की टांग छू गई और चंद मिनटों में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
साल 2014 में पोलेंड की एक नर्सिंग छात्रा ने सेल्फी लेने के लिए एक पुल को चुना। लेकिन इस पुल पर वह गलत तरीके से लटकने लगी, जिसकी वजह से वह 15 फीट नीचे जाकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
5 of 12
बंदूकों से साथ खेलना खतरनाक होता है, लेकिन इनके साथ सेल्फी लेना आपकों खत्म कर सकता है। साल 2014 में मेक्सिको में एक शख्स की ऐसे ही मौत हुई, जब वो बंदूक को हाथ में लेकर सेल्फी ले रहा था। इस शख्स की पहचान ऑस्कर ऑटेरो अगॉलियर के रूप में हुई थी। ये शख्स अपनी अलग सेल्फी अंदाज के लिए भी जाना जाता था। घटना के दौरान ऑस्कर से बंदूक चल गई और उसकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।