यूपी के प्रतापगढ़ में घर से कचहरी आ रहे 58 वर्षीय अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र की बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आक्रोशित वकीलों ने पुलिस लाइन के गेट पर जाम लगा दिया। बाद में जिला जज के चैंबर के बाहर शव रखकर धरने पर बैठ गए। गुस्साए वकीलों को समझाने की कोशिश करने पहुंचे एएसपी को धक्के खाने पड़े।
गुस्साए लोगों ने एसडीएम सदर को पीट दिया
2 of 10
एएसपी से भिड़े गुस्साए वकील
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुस्साए लोगों ने एसडीएम सदर को पीट दिया। जिला जज के चैंबर में घुसे दोनों अधिकारियों को बाहर निकलने से रोक दिया। मामले में मृतक अधिवक्ता के पुत्र की तहरीर पर प्रधानपति और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
चुनावी रंजिश में गई जान!
3 of 10
कचहरी गेट पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज कोतवाली के खरगपुर पंडित का पुरवा निवासी जवाहरलाल मिश्र पुत्र मोतीलाल मिश्र जूबाए के पूर्व उपाध्यक्ष भी थे। उनकी गांव के कुछ लोगों से पंचायत चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। मंगलवार को वह बाइक से जिला कचहरी के लिए निकले। नगर कोतवाली के टेऊंगा गांव से आगे बढ़े तो बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया।
बदमाशों ने पहले पहचाना फिर मार दी गोली
4 of 10
जिला न्यायालय के वाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चूंकि अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र हेलमेट लगाए हुए थे, इसलिए बाइक पर पीछे बैठे नकाबपोश बदमाश ने पहले उन्हें पहचाना फिर पूरे ओझा मोड़ के करीब अपनी बाइक की रफ्तार धीमी कर अधिवक्ता पर फायर झोंक दिया। गोली लगने के बाद वह बाइक समेत गिर पड़े और जान बचाने के लिए बगल गड्ढे में कूदे, लेकिन नकाबपोश बदमाश ने दौड़ाकर गिरा दिया। हत्यारे ने फिर एक गोली मार दी।
गोली आवाज से मचा हड़कंप
5 of 10
रानीगंज मार्ग पर जाम लगाते आक्रोशित वकील
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर भी दौड़े लेकिन कोई करीब आने का साहस नहीं कर सका। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कटरामेदनीगंज की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सिटी वजीउल्ला मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता को मैजिक से अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया।