फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ढाई महीने बाद सुलझा मुंबई डबल मर्डर केस, लूट के चलते हुई थी हत्या

Wed, 14 Jun 2017 06:02 PM IST
amarujala.com- presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 14 Jun 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
after two and half month of murder, lonavala double murder mystery has been solved
lonavala murder case

लगभग ढाई महीने बाद एसआईटी ने मुंबई के लोनावला में हुए डबल मर्डर केस की गुथी सुलझा ली है। लोनावला में दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट की बेदर्दी से हत्या कर दी गई थी। रविवार को पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस का कहाना है कि केस को सुलझा लिया गया है।

after two and half month of murder, lonavala double murder mystery has been solved

दोनों मृतको की पहचान सार्थक वाघछोरे (22) और श्रुति डुंबरे (21) के रूप में हुई थी। दोनों सिंहगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे। सार्थक और श्रुति की हत्या 3 अप्रैल को लोनावला के पास हुई थी। दोनों की लाश बिना कपड़ों के मिली थी। सार्थक और श्रुति के हाथ बंधे हुए थे और उनके मुंह में कपड़ डाला गया था।

after two and half month of murder, lonavala double murder mystery has been solved

घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस ने रेप की आशंका जताई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई। दोनों ही स्टूडेंट के शरीर पर चोट के कई निशान थे। उनके सिर को बुरी तरह से कुचल दिया गया था। वरिष्ट अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल ली है। एक आरोपी के खिलाफ क्रिमिनल रिकॉर्ड मिला है, जबकि दूसरे के खिलाफ चोरी के कुछ मामले दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
after two and half month of murder, lonavala double murder mystery has been solved

पुलिस के अनुसार आरोपियों की मंशा हत्या की नहीं थी, उनका इरादा केवल लूट का था। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने डुंबरे के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की। शोर मचाने और विरोध करने पर उन्होंने दोनों स्टूडेंट को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
after two and half month of murder, lonavala double murder mystery has been solved

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को उनके मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के पास से मृतकों का मोबाइल फोन मिला है, जो हत्या के वक्त चोरी हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed