फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फॉरेस्ट गार्ड मर्डर: फूटा पब्लिक का गुस्सा, चार घंटे तक किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 14 Jun 2017 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 14 Jun 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
forest guard murder case protest by public in mandi

फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह मामले में हत्या की धारा को आत्महत्या में बदलने के विरोध में और उच्च स्तरीय या सीबीआई जांच की मांग को लेकर वन कर्मचारियों और आम जनता का आक्रोश मंगलवार को मंडी में सड़कों पर फूट पड़ा। ‘होशियार सिंह तेरे हत्यारों को सूली पर चढ़वाएंगे, दादी तेरे पोते को न्याय हम दिलाएंगे, आत्महत्या नहीं ये हत्या है, हत्या है हत्या है, होशियार सिंह अमर रहे, होशियार सिंह को शहीद का दर्जा दो’ के नारों से मंडी शहर गूंज उठा। 

forest guard murder case protest by public in mandi

लगभग चार घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन में वन कर्मियों ने उपायुक्त कार्यालय मंडी के बाहर जमकर धरना-प्रदर्शन किया। मामले में जांच के लिए एसआईटी गठन करने व सीआईडी से जांच करवाने, आत्महत्या की बजाय हत्या का मामला दर्ज करने को लेकर वन कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों कर्मियों के साथ जवान, बच्चे, बूढ़े भी होशियार के लिए इंसाफ की मांग लेकर सड़कों पर उतर आए। 

forest guard murder case protest by public in mandi

समय दोपहर 12:10 बजे। पुरानी मंडी। प्रदेश भर से सैकड़ों की तादात में वन कर्मी यहां पर एकत्र हुए। हर वन कर्मी के हाथ में होशियार को न्याय दिलाने की मांग की तख्ती है। यहां से रैली नारों की गूंज के साथ शुरू हुई। समय दोपहर 1:02 बजे। ऐतिहासिक सेरी मंच मंडी। प्रदर्शनकारियों की लंबी लाइन सेरी मंच से लेकर महामृत्युजंय मंदिर तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
forest guard murder case protest by public in mandi

शहर में जाम के हालात बन गए। पुलिस कर्मी यातायात बहाल करने में जुटे। वन कर्मियों की विरोध रैली के कारवां में आम लोग भी जुड़ रहे हैं। समय: दोपहर 1:10। सैकड़ों वन कर्मी व आम जनता उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वन कर्मी एसोसिएशन के नेता यहां पर एकत्र भीड़ को शांत होने की बात कहकर उपायुक्त से मिलने जाते हैं।

विज्ञापन
forest guard murder case protest by public in mandi

लेकिन, नारों की गूंज लगातार जारी है। लगभग डेढ़ बजे के करीब उपायुक्त से मिलकर कर्मचारी नेता बाहर आते हैं और एकत्र भीड़ को शांत होने का आश्वासन देते हैं। लेकिन, उग्र भीड़ डीसी को कार्यालय से बाहर बुलाने के लिए अड़ जाती है। समय: दोपहर 1:15 बजे। कर्मचारी नेता एसपी मंडी से मिलने जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed