फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक शख्स, दो घंटे और 6 कत्ल, CCTV से जो खुलासा हुआ वो चौंकाने वाला है

Tue, 02 Jan 2018 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
after six murdered palwal serial killer admitted in hospital of Faridabad
साइको किलर
एक शख्स ने दो घंटे में एक के बाद एक करके छह कत्ल कैसे कर दिए, इसे लेकर हर कोई हैरान था। अब सामने आए CCTV से जो खुलासा हुआ वो चौंकाने वाला है। बताया जा रहा है कि इस साइको किलर ने इन 6 लोगों की हत्या रॉड मारकर की है। 


पढ़ें:- धारदार हथियारों से हुआ प्यार का दर्दनाक अंत, खौफ से भर देगी 'प्यार' की यह कहानी
 
after six murdered palwal serial killer admitted in hospital of Faridabad
psycho killer in palwal - फोटो : अनूप पराशर
पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स का नाम नेत्रपाल है और यह मूलरूप से मछगर गांव का रहने वाला है। आजकल यह पलवल के ओमेक्स सिटी में रह रहा था। आरोपी ने लगभग दो घंटे के अंदर पलवल के अलग-अलग क्षेत्रों में 6 हत्याओं को अंजाम दिया। इस सनकी किलर ने लोगों को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 
after six murdered palwal serial killer admitted in hospital of Faridabad
साइको क‌िलर ने 6 लोगों को मारा - फोटो : अनूप पराशर
पुलिस ने उसका रॉड बरामद कर लिया गया है। शुरुआती जांच में आरोपी को मानसिक तौर पर अस्थिर माना जा रहा है। इसने सबसे पहले पलवल अस्पताल में भर्ती महिला की हत्या की। इसके बाद इसने पलवल के आगरा रोड और मीनार गेट के बीच चार और हत्याएं कीं। इसके बाद सबसे आखिर में इसने एक सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
after six murdered palwal serial killer admitted in hospital of Faridabad
psycho killer in palwal - फोटो : अनूप पराशर
सभी हत्याएं इसने थाने से एक किलोमीटर के अंदर की लेकिन रात में धुंध बहुत होने से और इस शख्स के पैदल होने से इस वक्त पर पकड़ा नहीं जा सका। सीसीटीवी फुटेज में नेत्रपाल शख्स ब्लू स्वेटर और सफेद पैंट पहने साफ देखा जा सकता है। यह फुटेज पलवल अस्पताल के कॉरिडोर का है। समय रात 2 बजकर 37 मिनट दिख रहा है।
विज्ञापन
after six murdered palwal serial killer admitted in hospital of Faridabad
psycho killer in palwal - फोटो : अनूप पराशर
नेत्रपाल को मंगलवार तड़के पलवल के आदर्श नगर से गिरफ्तार किया गया। जब पुलिस इसे गिरफ्तार करने पहुंची तो इसने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। पुलिस पहले उसे सिविल अस्पताल लेकर गई और बाद में फरीदाबाद के अस्पताल रेफर कर दिया गया। नेत्रपाल पहले आर्मी में था और आजकल कृष‌ि व‌िभाग में कार्यरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed