फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंक के वो 5 मोस्ट वांटेड चेहरे, जो सेना के निशाने पर

Wed, 27 Sep 2017 02:50 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
after-qayoom nazar some more terrorist are on target of army
कयूम नजर
भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू में एक और आतंकी को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि आतंकी कयूम नजर घाटी में कई सालों से सक्रिय था। मंगलवार को वह अपने आकाओं की इजाजत से कमान संभालने घाटी लौटा था कि सीमा पर ही मौत के घाट उतार दिया गया।


कयूम से पहले घाटी में कई आतंकियों को मौत की नींद सुलाया जा चुका है लेकिन अभी भी सेना के निशाने पर कई और आतंकी हैं। जानिए इसके बाद निशाने पर कौन हैं। 
after-qayoom nazar some more terrorist are on target of army
जाकिर मूसा
जाकिर मूसा
यह आतंकी सुरक्षा एजेंसियों की सूची में सबसे ऊपर है। आतंकी संगठन हिज्बुल के विभाजन के बाद उसने कश्मीर में अंसार गजवत-उल हिंद का गठन किया। कई आतंकियों ने समय-समय पर हथियारों और नेटवर्क मजबूत करने के लिए उसे समर्थन दिया। 
इसमें लश्कर चीफ अबु दुजाना भी शामिल था। मूसा काफी खतरनाक माना जाता है क्योंकि वह कश्मीर और पूरे भारत में इस्लामी खलीफा लागू करने के लिए लगातार प्रचार कर रहा है। 
after-qayoom nazar some more terrorist are on target of army
रियाज नायकू
रियाज नाइकू
रियाज नायकू आतंकी संगठन हिज्बुल का प्रमुख और ए डबल प्लस श्रेणी का आतंकी है। इस समय सबसे अनुभवी हिज्बुल कमांडरों में से एक है। यह कश्मीर में हिज्ब के ऑपरेशन देख रहा है। पिछले महीने एक मुठभेड़ में यासीन इट्टू की मौत के बाद से उसने पदभार संभाला है।

नायकू अवंतीपोरा के द्रग्बुग से है। वह तकनीक में महारत रखता है। हाल ही में वह एक आतंकी के जनाजे में शामिल हुआ और सार्वजनिक रूप से जाकिर मूसा के पाकिस्तान विरोधी अभियान का विरोध कर पाकिस्तान को समर्थन देने की बात कही। रियाज ने इस वर्ष के शुरुआत में 11 मिनट का वीडियो जारी कर कश्मीरी पंडितों को घाटी में लौटने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
after-qayoom nazar some more terrorist are on target of army
सद्दाम पाडर
सद्दाम पाडर
सद्दाम हिज्ब के पूर्व कमांडर बुरहान वानी का काफी करीबी था और सोशल मीडिया पर वायरल हुए हिज्ब के 12 आतंकियों के उस फोटो का हिस्सा भी था। पाडर के अलावा केवल तारिक पंडित ही है जो उस फोटो में देखे गए आतंकियों में से जिंदा है, लेकिन वह समर्पण कर चुका है।

पाडर पिछले करीब 4-5 साल से सक्रिय है। पहले वह लश्कर का हिस्सा था, लेकिन वर्ष 2015 में वह हिज्बुल में शामिल हुआ। मूसा द्वारा हिज्ब की कमान छोड़ने के बाद वह अगले हिज्ब प्रमुख होने के लिए शीर्ष दावेदारों में से एक था, लेकिन उसकी जगह नायकू ने ले ली। हालांकि  वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है, लेकिन एक चालाक आतंकी है और उन लोगों में से एक जिन पर बुरहान भरोसा करता था।
विज्ञापन
after-qayoom nazar some more terrorist are on target of army
Zeenat-ul-Islam
जीनत-उल-इस्लाम
जीनत घाटी में लश्कर की कमान संभालने वालों में से एक है। अबू इस्माइल के मारे जाने के बाद वही लश्कर की कमान संभालने का दावेदार है। 28 वर्षीय जीनत शोपियां जिले के सुगन जेनापोरा का निवासी है और वर्ष 2015 में आतंकी बना था। फरवरी में शोपियां में हुए हमले के भी मुख्य आरोपी में से एक माना जाता है जिसमें तीन सैनिक शहीद हुए थे।

उसे आईईडी विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है और लश्कर से पहले वह आतंकी संगठन अल-बदर का सदस्य था। वर्ष 2008 में उसे गिरफ्तार किया गया था जब उसने कबूला था कि वह ओजीडब्ल्यू के रूप काम कर रहा था, लेकिन उसे चार साल बाद रिहा कर दिया गया था। लश्कर मॉड्यूल में शामिल होने से पहले उसने शादी भी रचाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed