{"_id":"5773f9324f1c1b454879a844","slug":"acid-attack-on-three-ladies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सो रही तीन महिलाओं पर घर में घुसकर डाला तेजाब, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सो रही तीन महिलाओं पर घर में घुसकर डाला तेजाब, तस्वीरें
Thu, 30 Jun 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फलावदा (मेरठ)
ब्यूरो/अमर उजाला, फलावदा (मेरठ)
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी में मेरठ के बातनौर रोड स्थित मोहल्ला बंजारान में मंगलवार रात मकान में सो रही युवती और दो महिलाओं पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब डाल दिया। इससे दो गंभीर, जबकि एक मामूली झुलस गई। तीनों को इलाज के लिए मेरठ भर्ती कराया है। पीड़ित के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
सो रही तीन महिलाओं पर घर में घुसकर डाला तेजाब, तस्वीरें
2 of 5
acid attack
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला बंजारान में जरीफ पुत्र रफीक का मकान है। इसमें पूरा परिवार रहता है। जरीफ ने बताया कि वह तथा उसकी पत्नी रुखसाना पहली मंजिल पर तथा पुत्र शहजाद और उसकी पत्नी सानिया दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। जबकि उसकी पुत्री शीबा (18) तथा पुत्रवधू शिफा (26) नीचे बरामदे में सोई हुई थीं।
सो रही तीन महिलाओं पर घर में घुसकर डाला तेजाब, तस्वीरें
3 of 5
acid attack
- फोटो : अमर उजाला
बीती रात करीब एक बजे चार अज्ञात व्यक्ति जान से मारने की नीयत से उसकी पुत्री और दो पुत्रवधू पर तेजाब डालकर फरार हो गए। जिससे शीबा और शिफा का चेहरा, छाती और पेट झुलस गया। पुलिस ने तीनों घायलों को पहले सीएचसी मवाना में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में शीबा और शिफा को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत जरीफ ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। वहां उसे जले हुए पकडे़, सोफा तथा तेजाब की टूटी बोतल मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती और दो महिलाओं की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
4 of 5
acid attack
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात प्रवीन रंजन भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। वहीं, थाना प्रभारी रामरतन सिंह यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि फिलहाल कुछ कह पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
युवती और दो महिलाओं पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
5 of 5
acid attack
- फोटो : अमर उजाला
पुत्रवधू सानिया का कहना है कि उसने शोर सुना तो वह नीचे की ओर दौड़ी। इस दौरान उसके पैर पर तेजाब गिर गया। उसने बाहरी एक युवक को सीढ़ियों के निकट बोतले लिये खड़ा देखा था। उसने ही बोतल से तेजाब गिराया है। इसके बाद वह भाग खड़ा हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।