{"_id":"6852e73fd42e3dbc8604ab72","slug":"young-man-committed-suicide-in-maheshwar-allegations-were-made-against-husband-of-city-council-president-2025-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maheshwar News: महेश्वर में युवक ने घाट से छलांग लगाकर दी जान, नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर लगे गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maheshwar News: महेश्वर में युवक ने घाट से छलांग लगाकर दी जान, नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर लगे गंभीर आरोप
Wed, 18 Jun 2025 09:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 18 Jun 2025 09:50 PM IST
सार
महेश्वर में 20 वर्षीय आकाश केवट ने नर्मदा घाट से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दुकान हटाने, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न को कारण बताया। आत्महत्या से पहले छोड़े पत्र में 11 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने धरना दिया, पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
महेश्वर में युवक आकाश केवट की मौत के बाद लोगों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश्वर के अयोध्या बस्ती निवासी 20 वर्षीय आकाश केवट ने बुधवार दोपहर मतंगेश्वर घाट से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आत्महत्या का कारण नर्मदा घाट पर दुकान हटाने, गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न को बताया है।
शव रखकर आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप
- फोटो : अमर उजाला
परेशान करने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि आकाश से गाली-गलौज की गई। नगर परिषद कर्मचारियों को बुलाकर ठेला और गुमटी जबरन उठवा ली गई। आकाश का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया और उसे धमकी दी गई। इस घटना के बाद से ही आकाश मानसिक रूप से टूट चुका था। बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे आकाश ने मतंगेश्वर व्यायामशाला के पास की छत से लगभग 50 फीट नीचे घाट की फर्स पर (नर्मदा नदी की ओर) कूदकर जान दे दी। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें- ईद मनाने इंदौर से आए तीन लोगों की तालाब में डूबने से मौत, दोनों जीजा के साथ नहाने गया था युवक
परिजनों ने किया प्रदर्शन
मृतक के परिजनों ने नगर के विजय स्तंभ चौराहा पर स्थित गजराज यादव की दुकान के सामने शव को रखकर धरना प्रदर्शन किया। परिजन गजराज यादव को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मृतक की मां संतोषी बाई, पिता राजेश और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। आकाश चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
मृतक के पत्र में आरोपों की फेहरिस्त
आकाश ने आत्महत्या से पहले एक पत्र छोड़ा है, जिसमें 11 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पत्र के मुताबिक कुंती राठौड़ पर डिमांड और मानसिक प्रताड़ना, गंगा राठौड़ पर डिमांड की बात करने, कमल राठौड़ पर कालर पकड़ने, कुंती की छोटी बहन पर छोटे भाई से डिमांड करने, बलून स्कूल कोर पर डिमांड करने, आयुषी पर दुकान के भाव बदलवाने, गजराज यादव पर दुकान हटवाने और गाली देने, रोशन पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, सेशु केवट पर चुगली करने और दुकान हटवाने की साजिश करने, सुतार पर हमला करने और चाकू से डराने, श्याम केवट पर गद्दारी और चुगली करने के आरोप लगाए हैं। पत्र के अंत में आकाश ने लिखा- मुझे इन सब के लिए जान देनी पड़ी।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक द्वारा छोड़ा गया पत्र और बयान पुलिस के पास मौजूद हैं और जांच जारी है। नगर में लोग नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि मर्ग कायम किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है, जांच की जाएगी। परिजनों द्वारा जो आरोप लगाया जा रहे हैं उसमें भी विस्तृत जांच की जाएगी और जो भी दोषियों का उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।