फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तरप्रदेश चुनाव: एमपी के सीएम शिवराज ने कहा- माफिया की औलादें जनता को सिर्फ परेशानी ही देंगी

Fri, 04 Mar 2022 07:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 07:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी चुनावी दौरे पर रहे। उन्होंने दोपहर 12 बजे विधानसभा सकालडीहा, चंदौली के प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी और दोपहर 2 बजे विधानसभा ओबरा, सोनभद्र के प्रत्याशी संजय गोण्ड के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा।
 
विज्ञापन
Uttar Pradesh elections: MP CM Shivraj said - children of mafia will only give trouble to the public
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी चुनावी दौरे पर रहे। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी चुनावी दौरे पर रहे। उन्होंने दोपहर 12 बजे विधानसभा सकालडीहा, चंदौली के प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी और दोपहर 2 बजे विधानसभा ओबरा, सोनभद्र के प्रत्याशी संजय गोण्ड के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा।

Uttar Pradesh elections: MP CM Shivraj said - children of mafia will only give trouble to the public
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपा पर जमकर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला
शिवराज ने औबरा में कहा कि मुख्तार अंसारी का बेटा कह रहा है कि अखिलेश की सरकार आ जाने दो, पूरा हिसाब लेंगे। अरे अब्बास क्या हिसाब लेगा रे, रस्सी जल गई पर ऐंठ नहीं गई। 10 तारीख के बाद ये ऐंठ भी निकाल दी जाएगी। ये माफिया का बेटा है, माफिया की औलाद है, जनता को क्या देगा सिवाए परेशानी के। सुन ले अब्बास 10 मार्च को योगीजी का बुलडोजर तेरा हिसाब करने के लिए कूच करेगा।
 
Uttar Pradesh elections: MP CM Shivraj said - children of mafia will only give trouble to the public
शिवराज ने बताया कि जनता कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
शिवराज ने मोदी अंदाज में कहा कि ये माफिया जनता को परेशान करते हैं, इन्हें जेलों में होना चाहिए या नहीं। सपा की साइकिल हो गई पंचर, भाजपा जीतेगी बंपर। शिवराज ने कहा कि ये सपा की साइकिल ही बेकार है। इस साइकिल में करप्शन का पहिया लगा है। कमीशन का हैंडल है। इसकी सीट पर बैठे माफिया जनता को लूट लें। अखिलेश बाबू, ये साइकिल तो कबाड़ के भाव भी नहीं चलेगी। जनता कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।

शिवराज ने कहा कि सपा की साइकिल के सी का मतलब जान लो। C का मतलब करप्शन, भ्रष्टाचार। C मतलब कमीशन, सरकारी पैसे ही खा जाओ। C का मतलब क्राइम लोगों को लूटो-मारो। ये कमीशन, करप्शन और क्राइम करने वाले उत्तर प्रदेश की धरती पर 10 मार्च के बाद कहीं दिखाई नहीं देंगे। यह जनता का राज्य है, यह सरकार गरीबों के लिए है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed