फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: आशाओं का अनोखा विरोध, पूर्व मंत्री पारस जैन के घर पर बजाया बैंड-बाजा और नगाड़ा

Sun, 09 Apr 2023 08:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 08:43 PM IST
सार

उज्जैन की समस्त आशाओं ने उज्जैन के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक पारस जैन को अपनी मांगों से अवगत करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। पूर्व मंत्री के घर के बाहर बेंड-बाजा और नगाड़ा बजा दिया। 

विज्ञापन
Ujjain: Unique protest of asha workers, band-baja and nagara played at former minister Paras Jain's house
उज्जैन में आशा कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
आशा सहयोगिनी श्रमिक संगठन के तत्वाधान में जिला उज्जैन की समस्त आशाओं ने उज्जैन के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक पारस जैन को अपनी मांगों से अवगत करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। पूर्व मंत्री के घर के बाहर बेंड-बाजा और नगाड़ा बजा दिया। इसके बाद एक ज्ञापन भी दिया। 

 
Ujjain: Unique protest of asha workers, band-baja and nagara played at former minister Paras Jain's house
उज्जैन में आशा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। - फोटो : सोशल मीडिया
जिला अध्यक्ष निर्मला यादव ने बताया कि 24 दिन से वे हड़ताल पर बैठे हैं और विधायकजी के वार्ड में हैं, फिर भी वे हमारी ओर अपना ध्यान आकर्षित क्यों नहीं कर रहे। इसी कारण वे हमें हमारी समस्याओं से जानबूझकर अनभिज्ञ है। 24 दिन से हड़ताल कर रही आशा कार्यकर्ता इतनी आक्रोशित हो गईं इसीलिए उन्होंने कुंभकरण की नींद सो रहे नेताओं को उठाने के लिए ढोल नगाड़े और बैंड बाजा बजाकर उन्हें उठाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया था। 
 
Ujjain: Unique protest of asha workers, band-baja and nagara played at former minister Paras Jain's house
आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री को भी दिया था ज्ञापन
आशा सहयोगिनी श्रमिक संगठन के बैनर तले सामाजिक न्याय परिसर जिला उज्जैन में की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओ ने सीएम के उज्जैन आगमन पर समस्त आशाओं ने ज्ञापन दिया और कहा कि हमारी मांग उचित है उसे माना जाए और हमें हमारे काम के अनुसार वेतन दिया जाए। सीएम शिवराजसिंह चौहान के साथ साथ उज्जैन की आशाओं ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं मोहन यादव को भी ज्ञापन सौंपा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed