फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain News: ध्वजा से ग्रहों की ऊर्जा संतुलन की हुई आध्यात्मिक पहल, कृष्णा गुरुजी ने कही बड़ी बात

Sun, 18 May 2025 07:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 07:38 PM IST
सार

उज्जैन के त्रिवेणी स्थित शनि नवग्रह मंदिर में रविवार शाम ध्वजारोहण अनुष्ठान आयोजित हुआ, जिसमें ग्रहों के अनुसार रंगीन ध्वज बदले गए। राहू-केतु के राशि परिवर्तन के अवसर पर हुए इस आयोजन का उद्देश्य ऊर्जा संतुलन और विश्व शांति था। कृष्णा गुरु ने नेतृत्व किया और श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Ujjain: Spiritual initiative to balance the energy of planets with the flag, Krishna Guruji said a big thing
कृष्णागुरुजी ने आज ग्रहों के पसंदीदा रंगों के अनुसार ध्वज बदली। - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक नगरी उज्जैन में रविवार शाम 5:08 मिनट पर ध्वजा से ग्रहों की ऊर्जा संतुलन की आध्यात्मिक पहल की गई। इस दौरान इंदौर रोड स्थित शनि मंदिर पर विशेष अनुष्ठान के बाद नवग्रह के मंदिरों की ध्वजारोहण कर ग्रहों के रंगों के अनुसार इन्हें लगाया गया।


आध्यात्मिक गुरु कृष्णा गुरु ने बताया कि रविवार की शाम त्रिवेणी स्थित शनि नवग्रह मंदिर में एक अनूठा आध्यात्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। इसमें शिखर ध्वजों का पूजन एवं ध्वजारोहण वैदिक मंत्रों के साथ किया गया। इसके तहत ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुरुआत भस्म आरती के हरिओम जल से ध्वज स्नान विधि के साथ हुई। इसके बाद ग्रह मंत्रों द्वारा नवग्रहों का आव्हान अभिषेक हुआ। इस अनुष्ठान में सर्वप्रथम सूर्य देव की सिंह राशि का ध्वज परिवर्तित किया गया। इसके पश्चात क्रमशः शनि, राहू और अन्य ग्रहों के शिखर ध्वज बदले गए। इस आध्यात्मिक एवं सामाजिक संदेश से परिपूर्ण कार्यक्रम में पं शैलेन्द्र त्रिवेदी ने पूजा संपन्न करवाई। इस अवसर पर कृष्णा गुरु सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य अनिल कुमार, राजेंद्र शर्मा, अर्जुन परमार, उज्जैन के महाकाल भक्त सुनील जैन, और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-  सीएम ने भोज-नर्मदा द्वार का भूमिपूजन किया, नीमच में 10 मेगावाट सोलर परियोजना का किया वर्चुअल लोकार्पण

 
Ujjain: Spiritual initiative to balance the energy of planets with the flag, Krishna Guruji said a big thing
आज ग्रहों के पसंदीदा रंगों के अनुसार ध्वज बदली गई। - फोटो : अमर उजाला
देश की बागडोर युवा महिला नेता के हाथों में जाने की संभावना 
कृष्णा गुरुजी ने कहा कि 2007 में जब केतु सिंह में था, तब भारत को प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल मिली थीं। अब 2025 में वही योग पुनः बना है। आने वाले कुछ माह में देश की बागडोर किसी युवा महिला नेता के हाथों में जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- विश्व संग्रहालय दिवस आज: इंदौर में इतिहास को सहेजने का जुनून, किसी ने सिक्के तो किसी ने संजोए 90 हजार गाने

 
Ujjain: Spiritual initiative to balance the energy of planets with the flag, Krishna Guruji said a big thing
कृष्णा गुरुजी ने पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के रंगो के अनुसार बदली गई ध्वजा
त्रिवेणी शनि मंदिर पर आज ग्रहों के पसंदीदा रंगों के अनुसार ध्वज बदली गई। इसके तहत सूर्य, मंगल के मंदिर के शिखर पर लाल ध्वजा, चंद्रमा और शुक्र पर सफेद ध्वजा, बुध पर हरि ध्वजा, गुरु की  पीली ध्वजा और शनि, राहू, केतु के मंदिर के शिखर पर काली ध्वजा चढ़ाई गई। 

ये भी पढ़ें - सेना के सम्मान में बैतूल में निकाली गई तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के स्वर; देखें तस्वीरें

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ujjain: Spiritual initiative to balance the energy of planets with the flag, Krishna Guruji said a big thing
सू्र्यदेव का पूजन - फोटो : अमर उजाला
इसीलिए हुआ यह आयोजन 
आध्यात्मिक कृष्णा गुरु ने बताया कि राहू ने 18 वर्षों बाद कुंभ राशि में और केतु ने सिंह राशि में प्रवेश किया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर ही शनि नवग्रह मंदिर त्रिवेणी पर यह विशेष अनुष्ठान किया गया। जिसके माध्यम से विश्व शांति और सामूहिक ऊर्जा संतुलन की कामना भी की गई। आपने यह भी बताया कि किसी भी मंदिर के शिखर पर लहराती ध्वजा से ही ऊर्जा का संचार और नई दिशा मिलती है इसीलिए यह ध्वजारोहण किया गया।

ये भी पढ़ें - मोगरे और रुद्राक्ष की माला पहनकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed