फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain News: उज्जैन मे दिखा सिंहस्थ-सा नजारा, भव्य रूप में निकली पेशवाई, महोत्सव में देशभर के साधु-संत शामिल ह

Tue, 13 Dec 2022 03:08 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 13 Dec 2022 03:08 PM IST
सार

उज्जैन में मंगलवार को संत सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय महोत्सव में भाग लेने देशभर से साधु-संत उज्जैन पहुंच गए हैं। भव्य पेशवाई के साथ उनका स्वागत हुआ।

विज्ञापन
Ujjain News: Five-Day Sant Sammelan Begins With Peshwai, CM Shivraj Singh Chouhan To Attend Mahotsav
उज्जैन में पांच दिवसीय संत सम्मेलन का आगाज शोभायात्रा से हुई। - फोटो : अमर उजाला

चारो और लहराती धर्म ध्वजा... चारों और गूंजती ओम नम: शिवाय की गूंज... सिर पर कलश रखकर चलती सैकड़ों महिलाएं और बग्गियों मे विराजमान साधु-संत व महामंडलेश्वर... कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को उज्जैन मे शुरू हुए पंच दिवसीय संत सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर निकली शोभायात्रा के दौरान दिखाई दिया।



चारधाम मंदिर के स्वामी अखंडानंदजी की 55वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किए जा रहे पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत सामाजिक न्याय परिसर आगर रोड से निकली शोभायात्रा के साथ हुई। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चारधाम मंदिर पहुंची। इस यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत-सत्कार किया गया। यह शोभायात्रा इतनी भव्य थी कि यात्रा ने सिंहस्थ की याद ताजा कर दी।
पांच दिवसीय संत सम्मेलन, रामकथा और रासलीला का भव्य आयोजन कार्यक्रम के प्रणेता चार धाम मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद गिरि महाराज ने बताया कि पेशवाई के रूप मे निकली यह शोभायात्रासामाजिक न्याय परिसर अगर रोड से देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, नई सड़क, सती गेट, सराफा, गोपाल मन्दिर, पटनी बाजार, गुदरी, चौबीस खम्बा से होते हुए चारधाम मन्दिर पहुंची। इस यात्रा मे सैकड़ों महिलाएं अपने सर पर कलश रख आगे चल रही थी। धर्म ध्वजा, बैंड-बाजे एवं बग्गियों पर साधु-संत व महामंडलेश्वर विराजित थे।

Ujjain News: Five-Day Sant Sammelan Begins With Peshwai, CM Shivraj Singh Chouhan To Attend Mahotsav
संत समाज को बग्गियों में बिठाकर शहरभ्रमण कराया गया। - फोटो : अमर उजाला

यह हो रहे हैं महोत्सव मे शामिल
इस महोत्सव में मुख्य रूप से महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर एवं महाराज एवं संत शामिल हो रहे हैं। महामंडलेश्वर 1008 युगपुरुष श्री स्वामी परमानंद गिरि महाराज, साध्वी मां ऋतुम्भरा जी, मां अमृतानंदमयी मूर्ति, स्वामी रामदेव, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंदपुरी महाराज, सचिव महंत हरिगिरि महाराज एवं अन्य महाराज साधु-संत भी भाग लेंगे।  

Ujjain News: Five-Day Sant Sammelan Begins With Peshwai, CM Shivraj Singh Chouhan To Attend Mahotsav
उज्जैन में संत सम्मेलन की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला
समारोह के लिए आएंगे मुख्यमंत्री  
13 से 17 दिसंबर 2022 तक संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस संत सम्मेलन मे रामकथा एवं रास लीला का विराट आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 14 तारीख को सम्मलित हो सकते है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed