फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: नवागत कलेक्टर पहुंचे महाकाल लोक, दूसरे चरण और शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 02 Feb 2023 04:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Feb 2023 04:38 PM IST
सार

Ujjain: नवागत कलेक्टर पहुंचे महाकाल लोक, दूसरे चरण और शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
Ujjain New collector reached Mahakaleshwar second phase of Mahakal Lok
महाकाल लोक में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
महाकाल लोक के द्वितीय चरण और शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को नवागत कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माण कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही 18 फरवरी को आयोजित हो रहे शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए महाकाल लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। 




कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने त्रिवेणी संग्रहालय से महाकाल लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा अब तक हुए निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने इस दौरान द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की टाइम लाइन तैयार करने के साथ ही सभी निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने की बात कही। कलेक्टर ने कहा है कि सभी प्रोजेक्ट हेड व इंजीनियर्स की बैठक बुलाकर निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा आने वाले सप्ताह में की जाएगी। उन्होंने आगामी 18 फरवरी को आयोजित किए जाने वाले शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। 
Ujjain New collector reached Mahakaleshwar second phase of Mahakal Lok
शिव ज्योति अर्पणम की तैयारियां देखी - फोटो : अमर उजाला
पॉवर पॉइन्ट प्रेजेंटेशन से दी निर्माण कार्यों की जानकारी
इस दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ द्वारा महाकाल लोक के प्रथम चरण के तहत किए गए निर्माण कार्यों की जानकारी दी गई एवं द्वितीय चरण के चल रहे कार्यों के बारे में पॉवर पॉइन्ट प्रेजेंटेशन के माध्यम से निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया गया और महाकाल लोक के पूर्ण हो चुके कार्यों के मेंटेनेंस को लेकर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि महाकाल लोक के मेंटेनेंस के लिये हाऊस कीपिंग, सुरक्षा व हार्टिकल्चर के बिन्दुओं को ध्यान में रखकर योजना बनाई जाना चाहिए।
Ujjain New collector reached Mahakaleshwar second phase of Mahakal Lok
ई कार्ट से किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
ई-कार्ट से किया महाकाल लोक का भ्रमण
कलेक्टर ने ई-कार्ट से सम्पूर्ण महाकाल लोक का भ्रमण किया तथा चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने महाकालेश्वर मन्दिर जाकर यहां भी चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed