फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain Mayor Election: उज्जैन में बोले शिवराज-लोगों की बद्दुआ से गिरी कांग्रेस सरकार, किस्मत ही फूटी थी तो सिंहस्थ कैसे कराते

Wed, 29 Jun 2022 05:28 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 29 Jun 2022 05:28 PM IST
सार

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आठ दिन में लगातार दूसरी बार उज्जैन पहुंचे। भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। उज्जैन के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभा हुई।  

विज्ञापन
Ujjain Mayor Election: Shivraj said in Ujjain - Congress government fell from people's baddua, if luck had broken, then how could Simhastha do it?
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया
नगरीय निकाय चुनाव की अहमियत भाजपा के लिए कितनी है इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार उज्जैन आ रहे हैं। 22 जून को उज्जैन पहुंचकर महाकाल के दर्शन पूजन कर प्रचार अभियान की शुरुआत की थी और जन आशीर्वाद रैली में शामिल हुए थे। इसके बाद 29 जून को दोबारा सीएम शिवराज उज्जैन पहुंचे और भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा की। एक दिन पहले पूर्व सीएम कमलनाथ उज्जैन आए थे और सीएम शिवराज को एक्टर बताकर मुंबई जाने की सलाह दे गए थे। ये आरोप भी लगाए थे कि भाजपा को चुनाव और सिंहस्थ में ही उज्जैन याद आता है, क्योंकि भ्रष्टाचार का मौका मिल जाता है।
Ujjain Mayor Election: Shivraj said in Ujjain - Congress government fell from people's baddua, if luck had broken, then how could Simhastha do it?
हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर को सीएम शिवराज सिंह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने उज्जैन के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया। किशनपुरा, आगर रोड, जयसिंह पुरा, भैरव नाला गणेश चौक आदि स्थानों पर जनसभा की। सभाओं में  नगर निगम के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल और सभी 54 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे। चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया। भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। सीएम ने कहा मेडिकल कालेज की पढ़ाई हिंदी में होगी, हिंदी आगे बढ़ने की राह खोलेगी। उन्होंने कांग्रेस और कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों की बद्दुआ से कांग्रेस की सरकार गिरी। उज्जैन में भाजपा ने विकास कार्य किए, कांग्रेस ने किया क्या। कांग्रेस की तो किस्मत ही फूटी थी। सिंहस्थ कैसे कराते। कमलनाथ से सवाल पूछते हुए शिवराज ने कहा कि संबल योजना क्यों बंद की, बच्चो की मेडिकल, इंजीनियरिंग योजना फीस क्यों बंद की, कन्यादान योजना क्यों बंद की, अंतिम संस्कार की सहायता राशि क्यों बंद की। 
Ujjain Mayor Election: Shivraj said in Ujjain - Congress government fell from people's baddua, if luck had broken, then how could Simhastha do it?
सभा को सुनने पहुंचे लोग - फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज ने कहा कि आयुष्मान योजना में, राशनकार्ड में जिनका नाम छूट गया है उनका नाम जुड़वा लेना, सुन लो भावी पार्षद। सरकार के पास बहुत पैसा है। बिना रुकावट उज्जैन में विकास के काम किया जब निगम में भाजपा का बोर्ड था। कांग्रेस का केकड़ा नगर निगम को मत बना देना। कांग्रेस के महापौर और पार्षद बन गए तो काम हो पाएंगे क्या। अरे लड़ाई में ही पांच साल गुजर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ujjain Mayor Election: Shivraj said in Ujjain - Congress government fell from people's baddua, if luck had broken, then how could Simhastha do it?
सभा के दौरान सीएम व अन्य का किया स्वागत - फोटो : सोशल मीडिया
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने मिले बंद कराने का पाप किया। शिवराज सरकार ने प्रतिभा सिंटेक्स कंपनी की नींव रखी। नया न्यायालय, नया कोर्ट भवन भाजपा ने दी। हर वार्ड में हम कॉल सेंटर बनाएंगे, घर बैठे नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ दिलाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed