फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain Mahakal: महाकाल दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भीड़ मैनेज करने बैरिकेड्स से करा रहे दर्शन

Mon, 03 Jul 2023 04:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 04:47 PM IST
सार

विश्वप्रसिद्ध महाकाल बाबा के आंगन में सोमवार को लाखों भक्त उमड़ पड़े। गुरुपूर्णिमा और सोमवार होने से भक्तों का मानो सैलाब उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Crowd of devotees for Mahakal darshan, doing darshan from barricades
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला
विश्वप्रसिद्ध महाकाल बाबा के आंगन में सोमवार को लाखों भक्त उमड़ पड़े। गुरुपूर्णिमा और सोमवार होने से भक्तों का मानो सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार से सावन का महीना शुरू हो रहा है। दो सावन मास होने से दो महीने तक महाकाल के आंगन में भक्तों की भारी भीड़ लगी रहेगी। 




बता दें कि महाकाल मंदिर में सावन माह में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां कर ली है। दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। साथ ही महाकाल की सवारी के मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। 
 
Ujjain Mahakal: Crowd of devotees for Mahakal darshan, doing darshan from barricades
भीड़ संभालने के लिए बैरिकेड्स से ही दर्शन कराए गए। - फोटो : अमर उजाला
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर महाकाल दर्शन के लिए सोमवार को भी लाखों लोग पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शनों के लिए शुरू हो चुकी थी। अधिक भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा बैरिकेड्स से ही श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें दर्शन के लिए लगी हुई है। 

ये भी पढ़ें- श्रावण में महाकाल जा रहे हैं, तो ये जान लें
Ujjain Mahakal: Crowd of devotees for Mahakal darshan, doing darshan from barricades
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला
रात तीन बजे खुलेंगे महाकाल मंदिर के पट
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मंगलवार से श्रावण की शुरुआत होगी। इसके लिए मंगलवार तड़के तीन बजे मंदिर के पट खुलेंगे। पश्चात भगवान महाकाल की भस्म आरती होगी। सुबह 5 बजे भस्म आरती संपन्न होगी। आम दर्शन का सिलसिला शुरू होगा। इस बार 19 साल बाद श्रावण अधिक मास होने से पूरे दो माह मंदिर में भक्ति का उल्लास छाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed