फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: महाकाल लोक में जहां दोपहिया वाहन भी प्रतिबंधित, वहां कारों का काफिला लेकर घुसा भाजपा विधायक का बेटा

Fri, 09 Aug 2024 10:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 10:52 PM IST
सार

देवास से भाजपा की विधायक गायत्री राजे का बेटा विक्रम सिंह पंवार सुरक्षा इंतजामों को दरकिनार करते हुए वाहनों के काफिले के साथ महाकाल महालोक के नंदी द्वार से भीतर प्रवेश कर गया। एक साथ कई गाड़ियों को भीतर आते देख मौके पर मौजूद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व एसपी प्रदीप शर्मा अवाक रह गए। 

विज्ञापन
Ujjain: Dewas MLA's son entered with a convoy of cars in Mahakal Lok, where even two-wheelers are banned.
महाकाल लोक के अंदर वाहनों का काफिला लेकर पहुंचा विधायक का बेटा - फोटो : अमर उजाला
नागपंचमी पर महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्था में बड़ी चूक हो गई। देवास से भाजपा विधायक का बेटा सुरक्षा इंतजामों को अंगूठा बताते हुए वाहनों के काफिले के साथ महाकाल महालोक में घुस गया। एक साथ कई गाड़ियों को भीतर घुसते देख मौके पर मौजूद कलेक्टर व एसपी कुछ समझ नहीं पाए। उन्होंने गाड़ी के ड्रायवरों को जमकर फटकार लगाई और गाड़ियों को जब्त किया। सभी गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई करने के आदेश दिए।





नागपंचमी पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के उज्जैन आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा यातायात के विशेष इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिक्षेत्र के अधिकांश मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित था, वहीं कुछ मार्ग एकांकी थे। बावजूद इसके देवास से भाजपा की विधायक गायत्री राजे का बेटा विक्रम सिंह पंवार सुरक्षा इंतजामों को दरकिनार करते हुए वाहनों के काफिले के साथ महाकाल महालोक के नंदी द्वार से भीतर प्रवेश कर गया। एक साथ कई गाड़ियों को भीतर आते देख मौके पर मौजूद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व एसपी प्रदीप शर्मा अवाक रह गए। उन्होंने तुरंत गाड़ियों को रुकवाया और चालकों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद वाहनों को जब्त कर लिया गया।

 
Ujjain: Dewas MLA's son entered with a convoy of cars in Mahakal Lok, where even two-wheelers are banned.
महाकाल लोक के अंदर वाहनों का काफिला लेकर पहुंचा विधायक का बेटा - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने सभी वाहनों को किया जब्त
एक साथ कई गाड़ियों को भीतर आते देख मौके पर मौजूद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व एसपी प्रदीप शर्मा अवाक रह गए। उन्होंने तुरंत गाड़ियों को रुकवाया और चालकों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद वाहनों को जब्त कर लिया गया। 

कलेक्टर-एसपी ने दौड़ लगाकर पकड़ा
कंट्रोल रूम के पास कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। उनके सामने से गाड़ियों का काफिला महाकाल लोक तक पहुंच गया। इसके बाद एसपी और कलेक्टर दौड़ लगाकर वहां पहुंचे। 

कलेक्टर ने कहा चालान करेंगे, विधायक पुत्र ने कहा- फाइन भरेंगे
उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गाड़ियों के काफिले ने अनधिकृत प्रवेश किया है। सभी को जब्त कर थाने पहुंचाया गया है। सभी पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। हंगामे के बाद विक्रम सिंह ने कहा कि गलती से नो एंट्री में घुस गए थे। गलत टर्न ले लिया था। सब पुलिसवाले पहचानते थे। उन्होंने कहा कि गलती तो हुई है। हमने कहा कि जितना भी फाइन होता है हमसे ले लीजिए। फाइन आधे घंटे में भर देंगे।

 
Ujjain: Dewas MLA's son entered with a convoy of cars in Mahakal Lok, where even two-wheelers are banned.
महाकाल लोक के अंदर वाहनों का काफिला लेकर पहुंचा विधायक का बेटा - फोटो : अमर उजाला
चार गाड़ियां थी काफिले में
देवास विधायक गायत्री राजे के बेटे विक्रम के काफिले में चार गाड़ियां थीं। जब प्रशासन ने गाड़ियों को रोका तो विक्रम सिंह मंदिर में दर्शन करने जा चुका था। इधर आरोप है कि वाहन चालकों ने अधिकारियों से बहस भी की। बाद में विक्रम ने गलती मानी। 

बाबा महाकाल के दरबार में जो हुआ वह गलत - विधायक परमार
कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि भक्त आठ-आठ घंटे लाइन में लगकर दर्शन कर रहे हैं और भाजपा विधायक का बेटा गाड़ियों को महाकाल लोक के अंदर तक ले जा रहा था। बाबा महाकाल के दरबार में ऐसा नहीं होना चाहिए यहां पर सभी समान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed