फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   The Nandi gate through which the PM of Nepal will come to Mahakal Mahalok, a stone slab fell

MP News: जिस नंदी द्वार से महाकाल महालोक में आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री, वहां पत्थर का लट्टू गिरा

Thu, 01 Jun 2023 08:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 01 Jun 2023 08:07 PM IST
सार

दो जून को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड महाकालेश्वर के दर्शन करने आएंगे। वे जिस नंदी द्वार से महाकाल महालोक में प्रवेश करेंगे, वहां छत पर लगा पत्थर का लट्टू गिर गया। 

विज्ञापन
The Nandi gate through which the PM of Nepal will come to Mahakal Mahalok, a stone slab fell
उज्जैन में नंदी द्वार पर लगा लट्टू गिरा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के महाकाल महालोक में अव्यवस्थाओं का आलम पसरा पड़ा है। खासकर 28 मई को आई आंधी ने तो जैसे कांग्रेस को बैठे-बिठाए एक मुद्दा दे दिया है। दो जून को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड नंदी द्वार से महाकाल लोक में प्रवेश करेंगे। इसी नंदी द्वार के ऊपर लगा पत्थर का लट्टू नीचे गिर गया। संयोग से उस समय पत्रकार कवरेज के लिए जुटे थे। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर को महाकाल महालोक के मुख्य नंदी द्वार पर लगा लट्टू अचानक गिर गया। उस समय मीडियाकर्मी कवरेज करने पहुंचे थे। जब पत्रकार आगे बढ़े तब करीब दो-तीन किलो वजनी यह लट्टू गिरा। इससे नीचे टाइल्स टूट गई। महाकाल लोक मे कई स्थानों पर यह लट्टू लगे हैं। बताया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी की वजह से जिस केमिकल से इन्हें फिक्स किया था, वह पिघल रहा है। यदि यह लट्टू किसी पर गिरता तो वह गंभीर रूप से चोटिल हो सकता था। नंदी द्वार पर गिरे इस लट्टू ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसी द्वार पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल नेपाल के प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके बाद परंपरा अनुसार इसी स्थान पर स्वस्तिवाचन भी होगा।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed