फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Youth With Sanatan: आचार्य कृष्णम बोले- जिन्ना के रास्ते पर चल रही कांग्रेस, राहुल गांधी को लेकर कह दी ऐसी बात

Sun, 22 Sep 2024 07:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 22 Sep 2024 07:18 PM IST
सार

भारत को विश्व गुरु बनाना है तो सनातन को और भी शक्तिशाली करना पड़ेगा। सनातन को नष्ट करने की साजिश हो रही है, इसमें पूरी दुनिया की बड़ी-बड़ी ताकतें शामिल हैं। भारत के कई राजनीतिक दल भी इस साजिश में शामिल हैं।  

विज्ञापन
MP Politics News Acharya Pramod Krishnam Statement on Congress and Rahul Gandhi Sanatana Dharma
यूथ विद सनातन कार्यक्रम में शामिल हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम। - फोटो : अमर उजाला

Acharya Pramod Krishnam: सनातन आगे बढ़ेगा तभी भारत मजबूत होगा, सनातन और भारत को एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता। यूथ विद सनातन पूरे देश में आभियान का स्वरूप लेगा। भारत को विश्व गुरु बनाना है तो सनातन को और भी शक्तिशाली करना पड़ेगा। सनातन को नष्ट करने की साजिश हो रही है, इसमें पूरी दुनिया की बड़ी-बड़ी ताकतें शामिल हैं। भारत के कई राजनीतिक दल भी इस साजिश में शामिल हैं। तिरुपति मंदिर इसका एक उदाहरण है, जहां सनातन को नष्ट करने की साजिश की गई। यह बात उत्तरप्रदेश के संभल स्थित कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गंगाघाट स्थित श्री मौनतीर्थ पीठ में आयोजित यूथ विद सनातन कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कही। 

MP Politics News Acharya Pramod Krishnam Statement on Congress and Rahul Gandhi Sanatana Dharma
यूथ विद सनातन कार्यक्रम में शामिल हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम। - फोटो : अमर उजाला

मोहम्मद अली जिन्ना के रास्ते पर चल रही कांग्रेस 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देश को आजाद करने में कांग्रेस की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता, लेकिन वर्तमान में कांग्रेस जो काम कर रही है, वह महात्मा गांधी कि कांग्रेस नहीं है। उनकी कांग्रेस में सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना आजाद, सुभाषचंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू हुआ करते थे, लेकिन अभी की कांग्रेस मोहम्मद अली जिन्ना के रास्ते पर चल रही है। इसीलिए, राहुल गांधी देश के बाहर जाकर देश को नंगा करते हैं और मान सम्मान खराब करते हैं। देश में रहकर भी यहां की बात की जा सकती है, लेकिन विदेशों में जाकर यहां की व्यवस्थाओं पर प्रश्न उठाना सरासर गलत है। देश के बाहर जाकर की गई आलोचना का मैं विरोध करता हूं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भाषा की मर्यादा भी होना चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या फिर कोई ओर इन्हें लेकर जो बात कही जा रही है, वह गलत है। 

MP Politics News Acharya Pramod Krishnam Statement on Congress and Rahul Gandhi Sanatana Dharma
यूथ विद सनातन कार्यक्रम में शामिल हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम। - फोटो : अमर उजाला

वन नेशन वन इलेक्शन की सराहना 
आचार्य प्रमोद कृष्णम वन नेशन वन इलेक्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जल्द लागू होना चाहिए। देश में जाति धर्म, क्षेत्र भाषा के नाम पर विभाजन बंद होना चाहिए। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण पर भी कानून लागू होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Politics News Acharya Pramod Krishnam Statement on Congress and Rahul Gandhi Sanatana Dharma
कार्यक्रम में बच्चों ने दी प्रस्तुतियां - फोटो : अमर उजाला

सनातन विथ यूथ कार्यक्रम का आयोजन
बता दें कि उज्जैन के मोनतीर्थ आश्रम पर सनातन विथ यूथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उत्तरप्रदेश के संभल स्थित कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम शामिल हुए। दीप प्रज्जवलन के बाद कार्यक्रम में धार्मिक गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। समारोह के आरंभ में निनाद ग्रुप की पलक पटवर्धन के नेतृत्व में नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान दिव्य शक्ति संस्था के कलाकारों और युवतियों ने लाठियां चलाकर कला का प्रदर्शन किया। वहीं, कुछ युवतियों ने तलवार चलाकर आत्मरक्षा और नारी शक्ति की मिसाल पेश की। छोटे बालक बालिकाओं ने योग का भी प्रदर्शन किया। नन्हीं बालिकाओं ने सिर पर जलता दीपक रखकर योग कला का प्रदर्शन किया, जिसकी जमकर सराहना की गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed