फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohan Yadav: नवागत सीएम मोहन यादव पहुंचे बाबा महाकाल की शरण में, कहा- नई जिम्मेदारी से पहले आशीर्वाद जरूरी

Wed, 13 Dec 2023 05:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 13 Dec 2023 05:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के नवागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में आयोजित हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सीधे बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। यहां उन्होंने पंडित रमन त्रिवेदी, पंडित दिलीप गुरु, पंडित अर्पित पुजारी और अन्य पुजारियों के आचार्यत्व में  बाबा महाकाल का महामृत्युंजय मंत्र से जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन
Mohan Yadav: New CM Mohan Yadav reached Baba Mahakal's shelter
महाकाल का पूजन करते मप्र के नवागत सीएम डॉ. मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के नवागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में आयोजित हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सीधे बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। यहां उन्होंने पंडित रमन त्रिवेदी, पंडित दिलीप गुरु, पंडित अर्पित पुजारी और अन्य पुजारियों के आचार्यत्व में  बाबा महाकाल का महामृत्युंजय मंत्र से जलाभिषेक किया।




गर्भगृह में हुई इस पूजा अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। वे लगातार ओम नमः शिवाय और अन्य मंत्रों का जाप कर रहे थे। जलाभिषेक से शुरू हुए बाबा महाकाल के पूजन के दौरान उन्हें दुग्ध और पंचामृत भी अर्पित किया गया, जिसके बाद उन्हें पूजन सामग्री भी अर्पित की गई।

 
Mohan Yadav: New CM Mohan Yadav reached Baba Mahakal's shelter
महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से बात करते यादव - फोटो : अमर उजाला
दर्शन के बाद यादव ने कहा कि शपथग्रहण करने के बाद सीधे बाबा महाकाल के दरबार में आया हूं। मैं यहां से विधायक भी हूं, स्वाभाविक सी बात है कि हम सब की इच्छा रहती है कि जब हमें किसी भी नए काम का दायित्व मिलता है तो बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेना चाहिए। मुझे यहां से कैबिनेट की मीटिंग लेना है और चार्ज लेना है। बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने यहां आया था। बाबा महाकाल हम सब पर कृपा करते ही हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की डबल इंजन की सरकार चले और हमारा प्रदेश और आगे जाएं बस यही मेरी मंशा है। 

 
Mohan Yadav: New CM Mohan Yadav reached Baba Mahakal's shelter
मंदिर में समर्थकों की भीड़ बढ़ गई। जल्दी होने से तेजी से बाहर निकले सीएम यादव। - फोटो : अमर उजाला
जब यादव को लगाना पड़ी दौड़
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद डॉ. मोहन यादव सीधे विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। बाबा महाकाल के पूजन व दर्शन के करने के बाद नवागत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को कुछ देरी हो रही थी, जबकि मंदिर में उनके समर्थकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। इससे बचने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंदिर परिसर में दौड़ लगाते हुए भी देखे गए। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री श्री महाकालेश्वर मंदिर से सीधे गीता कॉलोनी स्थित उनके निवास पर पहुंचे। वहां पिता पूनमचंद यादव का आशीर्वाद लेने के बाद पुनः भोपाल रवाना हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed