फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकाल मंदिर: छुट्टी के दो दो दिन में 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 20,000 भक्तों ने की चलित भस्म आरती

Sun, 24 Dec 2023 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 07:52 PM IST
सार

शनिवार-रविवार के अवकाश के दौरान महाकाल मंदिर में लगभग 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आगामी दो दिनों मे महाकाल मंदिर में भीड़ रहेगी और इसके बाद 1 जनवरी को भी महाकाल मंदिर में 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।  

विज्ञापन
Mahakal Temple: 3.5 lakh devotees visited in two days of the holiday, 20,000 devotees performed Bhasma Aarti
महाकाल मंदिर की भस्मारती में 20 हजार भक्तों ने किए दर्शन - फोटो : अमर उजाला
लगातार तीन दिन की छुट्टियों के चलते विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में बाहर से दर्शन करने आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार-रविवार के अवकाश के दौरान महाकाल मंदिर में लगभग 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आगामी दो दिनों मे महाकाल मंदिर में भीड़ रहेगी और इसके बाद 1 जनवरी को भी महाकाल मंदिर में 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।  


बता दें इस बार सप्ताह के अंत में शनिवार से लेकर सोमवार तक तीन दिन की छुट्टी पड़ी है और इन तीनों दिन की छुट्टी में महाकाल मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक हो गई है। शनिवार, रविवार को 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आज भी महाकाल मे भारी भीड़ लगी हुई है। सुबह चलित भस्म आरती में 20,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं दोपहर तक डेढ़ लाख तक दर्शन करने वालों का आंकड़ा पहुंच चुका है, और कल भी क्रिसमस की छुट्टी है। इसलिए श्रद्धालुओं की संख्या महाकाल मंदिर में अधिक ही रहेगी। इसके बाद सबसे अधिक संख्या 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रहेगी। 

 
Mahakal Temple: 3.5 lakh devotees visited in two days of the holiday, 20,000 devotees performed Bhasma Aarti
शनिवार-रविवार को महाकाल लोक में साढ़े तीन लाख लोगों ने दर्शन किए। - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल 6 लाख ने किए थे दर्शन
महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक अपर कलेक्टर संदीप सोनी ने बताया पिछले वर्ष 1 जनवरी पर लगभग 6 लाख श्रद्धालु महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इस बार 1 जनवरी को 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है उसी हिसाब से महाकाल मंदिर में योजना बना ली गई है और उसका क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैठक में निर्देश दिए थे उसी के अनुसार श्रद्धालुओं को सुविधाजनक रूप से कम समय में दर्शन हों इसके लिए जो नई टनल बनाई गई है वह भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर खोल दी जाएगी। मंदिर के आसपास का भी ट्रैफिक प्लान और कम समय में सुविधाजनक दर्शन श्रद्धालुओं को इसके लिए व्यवस्थाएं जुटाए जा रही हैं। 1 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप दर्शन की सुविधा दी जाएगी। 

 
Mahakal Temple: 3.5 lakh devotees visited in two days of the holiday, 20,000 devotees performed Bhasma Aarti
उज्जैन में नववर्ष पर इस बार दस लाख लोगों के आने का अनुमान है। - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं को मिल रही यह व्यवस्था 
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं। यहां पुलिस, नगर निगम चिकित्सा विभाग, लोक निर्माण  और यातायात की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के साथ दर्शन व्यवस्था काफी ठीक है। इसके साथ ही जगह-जगह सूचना बोर्ड और उद्घोषणा से श्रद्धालुओं की मदद की जा रही है। सोर्स बताते हैं कि श्री महाकालेश्वर मंदिर मे लगभग 800 से 1000 लोगों की टीम व्यवस्था संभाले हुए है। जिसमे जूता स्टैंड, प्रसाद विक्रय हेतु जगह जगह काउंटर लगाए गए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed