विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया पर बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुले। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। फिर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से किया और उसके बाद पूजन-अर्चन संपन्न किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष व पुष्पों की माला धारण करवाई गई।
Mahakal Aaj Ke Darshan: भस्मारती में बाबा महाकाल का भांग से हुआ शृंगार, पीताम्बर से की विशेष सजावट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 13 Mar 2024 08:17 AM IST
सार
Mahakal Aaj Ke Darshan: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल का बुधवार को भस्मारती के बाद भांग से शृंगार हुआ। पीताम्बर की विशेष सजावट की गई थी।
विज्ञापन
