फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कलयुग का श्रवण: बेटे ने खुद की चमड़ी से बनवाई मां के लिए चरणपादुका, पहले सर्जरी कराई फिर हाथों से मां को पहनाई

Wed, 20 Mar 2024 09:31 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 09:31 PM IST
सार

उज्जैन में कलयुग का एक ऐसा श्रवण कुमार भी है जिसने अपनी मां की चरण पादुका के लिए अपनी ही चमड़ी दे दी। सर्जरी के बाद लौटकर अपनी मां को अपने हाथों से ये चप्पल पहनाई। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Ujjain's son made Charanpaduka for his mother from his own skin.
रौनक गुर्जर का संकल्प था कि मां को अपनी चमड़ी से बनी चप्पल पहनाऊंगा। - फोटो : अमर उजाला
कलयुग में जहां एक ओर बेटे अपनी खुशियों के लिए मां-बाप को दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर कर देते हैं, वहीं कुछ उन्हें अनाथ आश्रम भी छोड़ आते हैं। लेकिन, उज्जैन में कलयुग का एक ऐसा श्रवण कुमार भी है जिसने अपनी मां की चरण पादुका के लिए अपनी ही चमड़ी दे दी। सर्जरी के बाद लौटकर अपनी मां को अपने हाथों से ये चप्पल पहनाई। 


 
Madhya Pradesh: Ujjain's son made Charanpaduka for his mother from his own skin.
रौनक ने दो दिन पहले सर्जरी कराई फिर कथा स्थल पर मां को अपने हाथों से चप्पल पहनाई - फोटो : अमर उजाला
पूरा मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले का है। ढांचा भवन क्षेत्र में रहने वाले रौनक गुर्जर जो कि प्रतिदिन रामायण पढ़ते हैं, उन्हें रामायण पढ़ते हुए ऐसी प्रेरणा मिली कि उन्होंने यह संकल्प लिया कि वे अपनी चमड़ी से मां के लिए चप्पले बनवाएंगे। रौनक गुर्जर ने इस संकल्प को किसी को भी नहीं बताया, लेकिन गत दिनों उन्होंने एक सर्जरी के बाद अपनी जांघ से चमड़ी निकलवाकर मां के लिए चरण पादुका बनवाई और उन्हें भेंट कर दी। जब बेटे रौनक गुर्जर ने मां निरूला गुर्जर को या चरण पादुका पहनाई तो मां बेटे का यह अगाध प्रेम देखकर लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे। 

 
Madhya Pradesh: Ujjain's son made Charanpaduka for his mother from his own skin.
उज्जैन के रौनक और उनकी मां - फोटो : अमर उजाला
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान पहनाई चरण पादुका
सांदीपनि नगर ढांचा भवन पुरानी टंकी के पास अखाड़ा ग्राउंड परिसर मे इन दिनों सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु जितेंद्र महाराज के मार्गदर्शन में धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इसी भागवत कथा के दौरान रौनक गुर्जर ने अपना संकल्प पूरा करते हुए मां के चरणों में अपनी चमड़ी से बनी चरण पादुका पहनाई। कार्यक्रम में रौनक गुर्जर ने जैसे ही अपनी माता को चरण पादुका अपने हाथों से पहनाई और उनका पाद पूजन किया तो माता सहित हुआ मौजूद भक्त सहम से गए। रौनक की माता और कई महिलाओं की आंखें भर आईं और कलयुग में भी माता-पिता के सेवक श्रवण की याद को एक बार फिर ताजा किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Ujjain's son made Charanpaduka for his mother from his own skin.
रौनक गुर्जर ने अपनी चमड़ी से मां के लिए चप्पल बनवाई - फोटो : अमर उजाला
मां को भी नहीं थी रौनक के ऐसे संकल्प की जानकारी
रौनक गुर्जर की माता निरूला गुर्जर ने बताया कि मुझे बेटे द्वारा लिए गए ऐसे संकल्प की कोई जानकारी नहीं थी। मैं सौभाग्यशाली हूं, हर मां को रौनक जैसा बेटा मिले। भगवान उसे हर मुसीबत से बचाए और उसके हर दुख मेरी झोली में आ जाएं। भगवान उसके जीवन में कभी कोई दुख ना दे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed