फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: गणतंत्र दिवस पर उज्जैन का बढ़ा मान; शहर के दशहरा मैदान में CM ने किया ध्वजारोहण, देखें तस्वीरें

Fri, 26 Jan 2024 11:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 26 Jan 2024 11:29 AM IST
सार

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परेड की सलामी ली और श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री आज 400 विद्यार्थियों के संग भोजन भी करेंगे।

विज्ञापन
For the first time in Ujjain city, the Chief Minister hoisted the flag on Republic Day.
परेड की सलामी लेते मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : Amar Ujala Digital

गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह उज्जैन के दशहरा मैदान पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण दशहरा मैदान पर सुबह 9 बजे हुआ।





तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस का संदेश दिया और परेड की सलामी ली और श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान 40 से 50 विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर तैयार झांकियां निकाली गईं। 
 

For the first time in Ujjain city, the Chief Minister hoisted the flag on Republic Day.
परेड की सलामी लेते मुख्यमंत्री। - फोटो : Amar Ujala Digital

विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियां भी दीं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में इंदौर सहित अन्य शहरों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सफाई मित्रों की तारीफ की। वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश की जेल में बंद 161 कैदियों को रिहा करने की भी घोषणा की। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीएम राइज जाल सेवा निकेतन हायर सेकंडरी स्कूल जाएंगे और लगभग 400 विद्यार्थियों संग भोजन करेंगे। भोजन में खीर, लड्डू, पूड़ी, दाल और पनीर की सब्जी परोसी जाएगी। 
 

For the first time in Ujjain city, the Chief Minister hoisted the flag on Republic Day.
तिरंगे गुब्बारे उड़ते सीएम मोहन यादव। - फोटो : Amar Ujala Digital

किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार श्री अन्न उत्पादन में क्रांति लाने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। श्री अन्न उत्पादन करने वाले किसानों को 10 रुपये प्रति किलो प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एक हजार रुपये प्रति क्विंटल की धनराशि का भुगतान किया जाएगा।

सीएम यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से राम राज्य की संकल्पना जीवंत हो गई है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। यहां प्रतिवर्ष रामायण मेला आयोजित किया जाएगा। साथ ही मध्य प्रदेश सरकार सीएम तीर्थ दर्शन योजना के तहत हवाई और रेल मार्ग से अयोध्या की यात्रा कराएगी। इसके साथ ही ओरछा के श्री रामराजा मंदिर परिसर में श्री राम राजा लोक का निर्माण कर रही है। 

सीएम ने अपने भाषण में कहा कि पीएम के आह्वान पर 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण और युवा ऊर्जा पर केंद्रित मकर संक्रांति पर उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान एक करोड़ 29 लाख महिलाओं के खाते में 1576 करोड़ की राशि और 56 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 341 करोड़ रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतरित की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
For the first time in Ujjain city, the Chief Minister hoisted the flag on Republic Day.
परेड में फायरिंग कर सलामी देतीं महिला जवान। - फोटो : Amar Ujala Digital

सीएम की अन्य बड़ी बातें

  • उज्जैन में मेडिसिटी बनाई जाएगी, जिसके निर्माण से सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यह प्रदेश की पहली मेडिसिटी होगी। 
  • हमने मध्य प्रदेश के इतिहास की सर्वाधिक 17 हजार 586 मेगावाट बिजली की पूर्ति बिना किसी कटौती के की है।
  • पेपरलेस बिलिंग व्यवस्था लागू करने से 136 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष बचत की संभावना
  • पांच शहरों को सोलर सिटी बनाने का लक्ष्य है।
  • मप्र दाल उत्पादन में पहले, खाद्यान्न उत्पादन में दूसरे और तिलहन उत्पादन में तीसरे स्थान पर है।
  • उज्जैन में कपिला गौशाला के लिए योजना बनाई जाएगी।
  • मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के माध्यम से 3 लाख 60 हजार पशु चिकित्सा उपलब्ध कराई गई है।
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के 50 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। यात्रा के दौरान 2 करोड़ से अधिक लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

For the first time in Ujjain city, the Chief Minister hoisted the flag on Republic Day.
रीवा में परेड की सलामी लेते उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला। - फोटो : Amar Ujala Digital
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रीवा के SAF ग्राउंड में मुख्य समारोह का अयोजन किया गया। समारोह में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शमिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली। इस दोरान डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने देश की खातिर अपना बलिदान देने वाले वीर जवान की वीरांगनाओं को शाल श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया।



उपमुख्यमंत्री ने तिरंगे की रंग में रंगे गुब्बारों को आकाश की ओर छोड़ा। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री के लिखे हुए संदेश का वाचन किया। तत्पश्चात एसएएफ ग्राउंड में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसके बाद सुंदर झांकियों का पथ संचालन हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed