फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: अहमदाबाद के भक्त ने महाकाल को भेंट किया चांदी का अभिषेक पात्र-गंगाल, महाराष्ट्र के श्रद्धालु ने दी TV

Wed, 06 Sep 2023 09:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Sep 2023 09:08 PM IST
सार

बाबा महाकाल के दरबार में गुजरात और महाराष्ट्र के दो भक्तों ने भेंट प्रदान की है। एक भक्त ने साढ़े आठ किलो चांदी का अभिषेक पात्र तो अन्य भक्त ने एलईडी टीवी प्रदान की है। 

विज्ञापन
devotee from Ahmedabad presented a silver Abhishek Patra-Gangal to Mahakal
गुजरात के भक्त ने महाकाल को भेंट की सामग्री - फोटो : सोशल मीडिया
बाबा महाकाल के दरबार में गुजरात और महाराष्ट्र के दो भक्तों ने भेंट प्रदान की है। एक भक्त ने साढ़े आठ किलो चांदी का अभिषेक पात्र तो अन्य भक्त ने एलईडी टीवी प्रदान की है। 


 
devotee from Ahmedabad presented a silver Abhishek Patra-Gangal to Mahakal
गुजरात के भक्त का सम्मान किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
अहमदाबाद से पधारे दिनेश भाई पटेल ने मंदिर के पुजारी अजय शर्मा की प्रेरणा से 8 किलो 702 ग्राम का चांदी का अभिषेक पात्र व गंगाल भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया है। इसे मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी कोठार प्रभारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था करवाकर अन्नदान के पुण्य का लाभ ले सकते हैं। 

भक्तगण गौशाला, चिकित्सा सुविधाओं, मंदिर प्रबंध समिति द्वारा निःशुल्क संचालित श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान आदि  में भी अपनी श्रद्धानुसार दान करते हैं। समय-समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।

 
devotee from Ahmedabad presented a silver Abhishek Patra-Gangal to Mahakal
सभामंडप के लिए महाराष्ट्र के भक्त ने एलईडी भेंट की। - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र से पधारे शम्मी झा ने भेंट की टीवी
महाराष्ट्र के श्रद्धालु शम्मी झा मंदिर की चाक चौबन्द व्यवस्था से बड़े खुश हुए। वे भी अपनी ओर से कुछ सहयोग करना चाहते थे। इस पर उपस्थित श्री राजू ने सुझाया कि सभा मंडपम बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। सुंदर बड़े हॉल की तुलना में छोटा टीवी लगा है। इस पर झा तत्काल शो रूम पंहुचे व श्रेष्ठ, उपयुक्त टीवी खरीदने का कहा। स्थान व कवरेज की उपयुक्तता अनुसार बड़ी एलईडी टीवी मंदिर को भेंट की। जिसे तुरंत ही सभा मंडप में लगा दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed