फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: सब-लेफ्टिनेंट निशांत ने बढ़ाया प्रदेश का मान, टेक्निकल कोर्स में पाया पहला स्थान, गोल्ड मेडल से सम्मानित

Fri, 07 Oct 2022 09:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 09:07 AM IST
सार

MP: सब-लेफ्टिनेंट निशांत ने बढ़ाया प्रदेश का मान, टेक्निकल कोर्स में पाया पहला स्थान, गोल्ड मेडल से सम्मानित

विज्ञापन
Sub-Lieutenant Nishant raised the honor of Madhya Pradesh got first place in technical course
सब-लेफ्टिनेंट निशांत ने टीकमगढ़ जिले को दिलायी राष्ट्रीय पहचान. - फोटो : अमर उजाला
टीकमगढ़ जिले के सुभाष पुरम कॉलोनी निवासी भारतीय नौ सेना में पदस्थ सब-लेफ्टिनेंट निशांत विश्वकर्मा ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन कर मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय पहचान दिलायी है। निशांत 99वें एकीकृत नौ सेना अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में सब-लेफ्टिनेंट टेक्निकल कोर्स को पूरा कर अब तक के प्रशिक्षण चरण के साथ-साथ नौसेना स्टाफ रोलिंग ट्रॉफी के प्रमुख के रूप में सब-लेफ्टिनेंट (X) के दौरान प्रथम स्थान पर रहने के लिए मेरिट के समग्र क्रम में प्रथम स्थान पर रहे। सब-लेफ्टिनेंट निशांत विश्वकर्मा को प्रथम स्थान हासिल करने पर एडमिरल राम दास कटारी ट्रॉफी तथा चीफ ऑफ नेवल स्टाफ गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
Sub-Lieutenant Nishant raised the honor of Madhya Pradesh got first place in technical course
गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए निशांत - फोटो : अमर उजाला
99वें एकीकृत अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में सब-लेफ्टिनेंट टेक्निकल कोर्स के पूरा होने पर 102 अधिकारी प्रशिक्षुओं का नौसेना बेस, कोच्चि में गरिमा पूर्ण पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। परेड की समीक्षा रियर एडमिरल जे सिंह, सीओएस, एसएनसी द्वारा की गई, जिन्होंने मेधावी अधिकारियों को पदक, ट्रॉफी और पुस्तक पुरस्कार से सम्मानित किया।

सब-लेफ्टिनेंट निशांत विश्वकर्मा की इस उपलब्धि पर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं, उपलब्धि पर निशांत को जनप्रतिनिधियों,  परिजनों, रिश्तेदारों, गुरूजनों सहित टीकमगढ़ वासियों ने भी उन्हें बधाई दी।
 
Sub-Lieutenant Nishant raised the honor of Madhya Pradesh got first place in technical course
राष्ट्रपति ब्रांज मेडल से सम्मानित हो चुके हैं निशांत - फोटो : अमर उजाला
सब-लेफ्टिनेंट निशांत विश्वकर्मा ने इस उपलब्धि से जिले के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया। पूर्व में भी निशांत विश्वकर्मा को एनडीए प्रशिक्षण के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राष्ट्रपति ब्रांज मेडल से सम्मानित किया गया था। निशांत विश्वकर्मा के पिता डॉ. डीके विश्वकर्मा  पशुपालन विभाग टीकमगढ़ में उपसंचालक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sub-Lieutenant Nishant raised the honor of Madhya Pradesh got first place in technical course
टेक्निकल कोर्स पूरा होने पर 102 अधिकारी प्रशिक्षुओं का पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
सीईएलएबीएस (CELABS)  द्वारा समन्वित 39 सप्ताह का सब-लेफ्टिनेंट टेक्निकल कोर्स कोच्चि जामनगर, लोनावाला और मुंबई में स्थित 14 पेशेवर स्कूलों में आयोजित किया गया। सैद्धांतिक प्रशिक्षण के अलावा, प्रशिक्षु अधिकारियों को बाहरी अभ्यास, जल कौशल प्रशिक्षण, खेल और विभिन्न सह-पाठयक्रम गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक सीखने के माहौल से अवगत कराया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed