उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के घुनघुटी वन परिक्षेत्र के बलवाई बीट में बाघ का शव मिला है। इसके बाद वन महकमा सकते में आ गया है। बाघ की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होना बताया जा रहा है। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है।
Tiger Death: बांधवगढ़ में फिर एक बाघ की मौत, करंट लगाकर शिकार करने का अंदेशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 04 Feb 2023 07:13 PM IST
सार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर एक बाघ की मौत हुई है। वन महकमा सक्रिय हो गया है। बताया जा रहा है कि करंट लगाकर शिकार किया गया है।
विज्ञापन
