फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Success Story: Pilot in the Air Force who sold Pani-Puri with his father

Success Story: पिता के साथ पानी-पुरी बेचने वाला बना एयरफोर्स में पायलट, जानें मजबूत इरादों से कैसे बदली किस्मत

Fri, 16 Dec 2022 12:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 12:25 PM IST
सार

रविकांत ने बचपन में पायलट बनने का सपना देखा था। उसने जब से होश संभाला अपने सपने को पूरा करने में जुटा रहा। इसके लिए उसने दिन-रात एक कर दी, उतनी ही मेहनत उसके पिता ने भी की।

विज्ञापन
Success Story: Pilot in the Air Force who sold Pani-Puri with his father
नीमच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इरादे यदि मजबूत हों तो हर राह आसान हो जाती है। मजबूत इरादों की ऐसी ही एक सच्ची कहानी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा में देखने को मिली है। यहां पर पिता के साथ पानी पुरी बेचने का काम करने वाले एक युवक का चयन एयरफोर्स के पायलट के रूप में हुआ है। मनासा से किसी युवक का एयरफोर्स में चयन होने पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन



विज्ञापन


 

Success Story: Pilot in the Air Force who sold Pani-Puri with his father
रविकांत ने अपना सपना पूरा करने के लिए काफी मेहनत की। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह कहानी है नीमच जिले के मनासा के द्वारकापुरी धर्मशाला के सामने पानी पुरी का ठेला लगाने वाले देवेंद्र चौधरी के बेटे रविकांत की। 'सुशील पानी पतासा' के ठेले पर अपने पिता का हाथ बटाने वाला बेटा अब एयरफोर्स में पायलट बन रहा है। रविकांत ने बचपन में पायलट बनने का सपना देखा था। उसने जब से होश संभाला अपने सपने को पूरा करने में जुटा रहा। इसके लिए उसने दिन-रात एक कर दी, उतनी ही मेहनत उसके पिता ने भी की।
 
विज्ञापन

Success Story: Pilot in the Air Force who sold Pani-Puri with his father
रविकांत ने बचपन में पायलट बनने का सपना देखा था। - फोटो : सोशल मीडिया
महज 21 साल के रविकांत का भारतीय वायुसेना में पायलट के लिए चयन हुआ है। उन्होंने पहले ही प्रयास में एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट क्लियर कर लिया। चुनौतियां कम नहीं थी और राह भी काफी मुश्किल थी। दो साल पहले जब कोरोना काल आया तो दुकान बंद हो गई। करीब डेढ़ वर्ष तक पिता द्वारा कर्ज लेकर जैसे-तैसे परिवार का भरण पोषण किया गया।
 
विज्ञापन

Success Story: Pilot in the Air Force who sold Pani-Puri with his father
रविकांत का चयन एयरफोर्स में पायलट के रूप में हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
मनासा में पानीपुरी का ठेला लगाने वाले देवेंद्र का बेटा भारतीय वायुसेना में पायलट बनेगा यह किसी ने सोचा भी नहीं था, लेकिन रमाकांत को विश्वास था कि उसकी मेहनत रंग लाएगी और आज उसने यह मुकाम हासिल कर लिया। जल्द ही रविकांत हैदराबाद में पायलट प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed