फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Shivraj: पौधरोपण से हुई जन्मदिन की शुरुआत, प्रधानमंत्री ने बताया- डायनामिक सीएम

Sat, 05 Mar 2022 12:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 05 Mar 2022 12:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर परिवार के साथ पौधरोपण किया। आम लोगों को भी जलवायु परिवर्तन के खतरों के प्रति आगाह करते हुए पौधरोपण की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 
 

विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan celebrates his birthday with plantation, birthday wishes pour in as MP CM turns 63
शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ पौधरोपण किया। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को 63 साल के हो गए। उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार के साथ पौधरोपण के साथ किया। साथ ही आम लोगों से भी अंकुर अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाइयां दी हैं। मोदी ने सोशल मीडिया पर उन्हें डायनामिक सीएम बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

63 के हुए शिवराज: पांव-पांव वाले भैया से मामा तक का सफर; देश के दिल पर राज करने में बनाया रिकॉर्ड

Shivraj Singh Chouhan celebrates his birthday with plantation, birthday wishes pour in as MP CM turns 63
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। - फोटो : सोशल मीडिया
मोदी ने भेजा बधाई संदेश 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज सिंह चौहान के लिए बधाई संदेश में लिखा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एक डायनामिक सीएम हैं। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनका विकासोन्मुख नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता और विनम्रता की वजह से वे असंख्य लोगों से जुड़े हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। मोदी के अलावा देश के कई मुख्यमंत्रियों, भाजपा के साथ-साथ अन्य विपक्षी पार्टियों के बड़े नेताओं, उद्योगपतियों ने भी शिवराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। 
Shivraj Singh Chouhan celebrates his birthday with plantation, birthday wishes pour in as MP CM turns 63
शिवराज सिंह चौहान को वीडी शर्मा एवं अन्य नेताओं ने पौधा भेंट किया। - फोटो : सोशल मीडिया
एक साल में 500 से अधिक पौधे रोपे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कहा कि जीवन-दायिनी मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से लिए गए संकल्प को 19 फरवरी 2022 को एक वर्ष पूर्ण हो गया है। इस एक वर्ष में मैंने 500 से अधिक पौधे रोपे हैं। साथ ही लोगों से आह्वान किया था कि किसी भी शुभ अवसर पर पौधा अवश्य लगाएं। प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण की दृष्टि से मध्यप्रदेश में पौध-रोपण अभियान निरंतर चल रहा है। जीवन के अन्य दैनिक कार्यों और व्यस्तताओं के साथ पौधरोपण को मैंने अपने कार्य का अभिन्न अंग माना है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को हम सुरक्षित और संतुलित जीवन दे सकें।



क्लाइमेट चेंज के खतरे का एक ही उपाय है पौधरोपण
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज के खतरे से जूझ रही है। इस समस्या के निराकरण का केवल एक ही उपाय है कि अधिक से अधिक पौध-रोपण करें। हमारा सौभाग्य है कि प्रकृति के प्रति ऋण उतारने का यह सुअवसर हमें मिल रहा है। मध्यप्रदेश में जन-भागीदारी से प्रकृति के संरक्षण के कार्य को अभियान का रूप देने के लिए अंकुर अभियान चलाया गया है। समाज को साथ लेकर अब तक गांव-गांव, नगर-नगर में लाखों नागरिक पौधरोपण अभियान का हिस्सा बने हैं।  



पौधरोपण के बाद सफाईकर्मियों का सम्मान
मुख्यमंत्री ने पौधरोपण के बाद सफाई की। गीले और सूखे कचरे को अलग किया। दो सफाईकर्मियों के पैर धोएं। उनका सम्मान किया। उसके बाद सफाईकर्मियों के साथ संवाद किया। उनके लिए भोज का आयोजन भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां स्वच्छता है, वहां स्वास्थ्य, सुंदरता है। जहां स्वच्छता है, वहां भगवान है। पीएम मोदी के स्वच्छता कार्यक्रम चलाया और मैं आपके बीच आकर बेहद खुश हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan celebrates his birthday with plantation, birthday wishes pour in as MP CM turns 63
तुलसी सिलावट ने सीएम निवास जाकर शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। - फोटो : सोशल मीडिया
तुलसी सिलावट पहुंचे सबसे पहले
मंत्री तुलसी सिलावट ने शनिवार को सबसे पहले सीएम निवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल निवास पर पौधरोपण किया। इसके बाद अन्य मंत्री, विधायक भी मुख्यमंत्री को बधाई देने के सिलसिले में शामिल हुए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed