फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपुरी: दबंगों से परेशान ग्रामीण प्रभारी मंत्री की गाड़ी के आगे लेटा, कहा- यहीं करूंगा आत्महत्या

Thu, 21 Apr 2022 05:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 05:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दबंगों से परेशान ग्रामीण मप्र के पंचायत मंत्री और शिवपुरी के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की कार के आगे लेट गया। कहीं सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो यहीं आत्महत्या कर लेगा।
 

विज्ञापन
Shivpuri: Villagers troubled by the bullies lying in front of the minister's car, said- I will commit suicide here
दबंगों से परेशान ग्रामीण मप्र के पंचायत मंत्री और शिवपुरी के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की कार के आगे लेट गया। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दबंगों से परेशान ग्रामीण मप्र के पंचायत मंत्री और शिवपुरी के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की कार के आगे लेट गया। कहीं सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो यहीं आत्महत्या कर लेगा।





 
Shivpuri: Villagers troubled by the bullies lying in front of the minister's car, said- I will commit suicide here
प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कलेक्टर कार्यालय में कार्यों की समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बुधवार को शिवपुरी के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का एक दिवसीय दौरा था। प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कलेक्टर कार्यालय में कार्यों की समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे। बैठक समाप्ति के बाद जब मंत्री बाहर आकर अपनी कार में बैठे तभी ग्रामीण महेंद्र सिंह रावत उनकी गाड़ी के आगे लेट गया। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के लोगों ने उसे उठाकर हटाया। हालांकि मंत्री सिसोदिया कार से बाहर नहीं निकले। महेंद्र रावत ने इस दौरान जमकर हंगामा किया।
 
Shivpuri: Villagers troubled by the bullies lying in front of the minister's car, said- I will commit suicide here
ग्रामीण महेंद्र रावत का कहना है कि वह और उसका परिवार दबंगों से परेशान है। बदमाशों ने उसके घर पर कब्जा कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित ग्रामीण महेंद्र रावत का कहना है कि वह और उसका परिवार दबंगों से परेशान है। कलेक्टर से लेकर वह एसपी तक अपनी गुहार लगा चुका है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पीड़ित महेंद्र रावत ने बताया वह नरवर तहसील के ग्राम पारागढ़ का रहने वाला है। उसकी बुजुर्ग मां और बुजुर्ग चाचा को मारपीट कर पंचम सिंह रावत और उसके भाइयों ने गांव से भगा दिया। जिसके बाद बदमाशों ने उसके घर पर कब्जा कर लिया। पीड़ित महेंद्र ने बताया कि उसने नरवर थाने में गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने भी उसकी मदद नहीं की। बीते मंगलवार को वह हुई जनसुनवाई में अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाकर आया था, लेकिन उसकी सुनबाई नहीं की गई। पता लगा कि आज कोई मंत्रीजी आए हैं तो उनसे गुहार लगाने आया था। पर मंत्रीजी से मुलाकात नहीं हो सकी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed