फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्य प्रदेश: 40 हजार श्रद्धालुओं तक पहुंचा बजरंगबली का प्रसाद, दिल्ली और बेंगलुरु में बांटने की तैयारी

Wed, 20 Apr 2022 05:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 05:19 PM IST
सार

मध्य प्रदेश: 40 हजार श्रद्धालुओं तक पहुंचा बजरंगबली का प्रसाद, दिल्ली और बेंगलुरु में बांटने की तैयारी

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Bajrangbali's prasad reaches 40 thousand devotees, preparations to be distributed in Delhi and Bangalore
जबलपुर: 40 हजार श्रद्धालुओं को बांटा गया महालड्डू। - फोटो : अमर उजाला
जबलपुर जिले के गढ़ा क्षेत्र में स्थित पचमठा हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के मौक पर 16 अप्रैल को 1 टन के महालड्डू का भोग लगाया गया था। हनुमान जी को चढ़ाए गए 1 टन के महालड्डू को प्रसाद के रूप में अब तक जबलपुर और आस-पास के जिलों समेत करीब 40 हजार श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटा जा चुका है। 
Madhya Pradesh: Bajrangbali's prasad reaches 40 thousand devotees, preparations to be distributed in Delhi and Bangalore
नर्मदा तट पर प्रसाद वितरण। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर समिति ने हनुमान जंयती के दिन बजरंगबली को 56 भोग के साथ ही 1 टन के महालड्डू का भी भोग लगाया था, भगवान को भोग लगाने के बाद इसे महाप्रसाद के रूप में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बांटने का सिलसिला शुरू हुआ। मंदिर समिति की तरफ से मंदिर से लेकर इसे नर्मदा तट और श्रद्धालुओं के घरों तक प्रसाद पहुंचाया गया।
Madhya Pradesh: Bajrangbali's prasad reaches 40 thousand devotees, preparations to be distributed in Delhi and Bangalore
गौमाता को भी खिलाया गया प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटने के साथ ही पशु-पक्षियों और गौमाता को भी प्रसाद खिलाया। जिले में प्रसाद वितरण के साथ ही अब सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नरसिंहपुर, गाडरवारा, दिल्ली और बेंगलुरु में प्रसाद वितरण की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Bajrangbali's prasad reaches 40 thousand devotees, preparations to be distributed in Delhi and Bangalore
मंदिर समिति ने 5 हजार लोगों तक प्रसाद पहुंचाने की व्यवस्था की। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर समिति ने करीब 5 हजार लोगों तक महाप्रसाद भेजने की तैयारी की है। मंदिर के आस-पास रहने वाली महिलाओं की सहायता से जिले से बाहर भेजने वाले प्रसाद को डिब्बों में पैक किया गया है। अब इन्हें समिति के सदस्यों के द्वारा पहुंचाया जा रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed