फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपुरी: बिजली की अघोषित कटौती से नाराज लोगों ने दफ्तर घेरा, शिवराज सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 25 Apr 2022 04:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 04:39 PM IST
सार

शिवपुरी में गर्मी के दौरान लगातार हो रही बिजली की अघोषित कटौती को लेकर नागरिक परेशान हैं। टीवी टावर क्षेत्र के आक्रोशित नागरिकों ने सोमवार को विद्युत कंपनी के माधव चौक स्थित चाबी घर ऑफिस पर हंगामा कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया।
 
विज्ञापन
Shivpuri: Angry people surrounded office due to undeclared power cut, shouted slogans against Shivraj government
टीवी टावर क्षेत्र के आक्रोशित नागरिकों ने सोमवार को विद्युत कंपनी के माधव चौक स्थित चाबी घर ऑफिस पर हंगामा कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी में गर्मी के दौरान लगातार हो रही बिजली की अघोषित कटौती को लेकर नागरिक परेशान हैं। टीवी टावर क्षेत्र के आक्रोशित नागरिकों ने सोमवार को विद्युत कंपनी के माधव चौक स्थित चाबी घर ऑफिस पर हंगामा कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया।

Shivpuri: Angry people surrounded office due to undeclared power cut, shouted slogans against Shivraj government
हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी और यहां से उन्हें हटाया। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शिवपुरी शहर में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है और मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही इस कटौती से लोग बेहाल हैं। आक्रोशित नागरिकों का कहना था कि शिवपुरी शहर में मनमाने ढंग से मेंटेनेंस के नाम पर बिजली की कटौती की जा रही है। शहर में कभी भी किसी भी वक्त कटौती की जा रही है, जिसमें 4 से 5 घंटे तक बिजली गुल रहती है। लोगों का कहना था कि बिजली कंपनी द्वारा मनमानी की जा रही है। बिजली के बिल पूरे थमाए जा रहे हैं।
 
Shivpuri: Angry people surrounded office due to undeclared power cut, shouted slogans against Shivraj government
लोगों का कहना था कि बिजली कंपनी द्वारा मनमानी की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
कटौती से परेशान लोगों का सब्र जवाब दे गया और सोमवार को उन्होंने माधव चौक स्थित बिजली विभाग के दफ्तर चाबी घर का घेराव कर दिया। भीड़ ने वहां जमकर हंगामा किया। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाए। नागरिकों ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। गर्मी में कटौती से बच्चों और महिलाओं और बुजुर्गों का बुरा हाल है। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी और यहां से उन्हें हटाया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed