फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023: सीएम शिवराज पहुंचे शाजापुर, राजराजेश्वरी मंदिर में दर्शन के बाद किया रोड शो

Wed, 18 Oct 2023 10:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 10:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 18 अक्टूबर को शाजापुर नगर में जनता का आशीर्वाद लेने आए। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से 5:00 बजे शाजापुर जिला मुख्यालय पहुंचे और हेलीपैड से मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचने के बाद मां राजेश्वरी की पूजा अर्चना की। 

विज्ञापन
MP Election 2023: CM Shivraj reached Shajapur, did road show after visiting Rajarajeshwari temple
शाजापुर के राजराजेश्वरी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 18 अक्टूबर को शाजापुर नगर में जनता का आशीर्वाद लेने आए। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से 5:00 बजे शाजापुर जिला मुख्यालय पहुंचे और हेलीपैड से मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचने के बाद मां राजेश्वरी की पूजा अर्चना की। इसके बाद माता मंदिर से ही उनका रोड शो शुरू हुआ, जिसमें गाड़ी पर उनके साथ शाजापुर भाजपा प्रत्याशी थे। सीएम शिवराज करीब ढाई घंटे शाजापुर नगर में घूमे। 


 
MP Election 2023: CM Shivraj reached Shajapur, did road show after visiting Rajarajeshwari temple
सीएम शिवराज ने शाजापुर में रोड शो किया। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सीएम शिवराज प्रचार के लिए प्रदेशभर में भ्रमण कर रहे हैं। बुधवार शाम करीब पांच बजे वे शाजापुर पहुंचे। सबसे पहले वे प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी माता मंदिर में पहुंचे, जहां दर्शन कर जीत का आशीर्वाद मांगा। यहीं से शिवराज सिंह चौहान का रोड शो शुरू हुआ। मुख्यमंत्री रोड शो करते हुए बस स्टैंड, नई सड़क, आजाद चौक, छोटा चौक, सिंधी मार्केट, सोमवारिया बाजार, कंस चौराहा, मगरिया चौराहा, लालपूरा, से कुमार घाटी होते हुए महूपुरा चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा पहुंचे और इसके बाद वे भोपाल के लिए उन्होंने प्रस्थान किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री चौहान का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान लाडली बहनें भी मौजूद थीं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने भी भारी पुलिस बल वीआईपी ड्यूटी में लगा रखा था। महाराणा प्रताप चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाय रोड भोपाल के लिए रवाना हो गए।
 
MP Election 2023: CM Shivraj reached Shajapur, did road show after visiting Rajarajeshwari temple
सीएम शिवराज के रोड शो में लाडली बहनें भी शामिल हुईं । - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस पर कसा तंज
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि नवरात्रि में मां राजराजेश्वरी के दर्शन हुए हैं ।और उनके चरणों में यही प्रार्थना की है कि मैया की कृपा मध्य प्रदेश और शाजापुर की जनता पर लगातार बनी रहे। शिवराज ने साफ कर दिया है कि यह रोड शो आम जनता के आशीर्वाद के लिए और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस बार वचन पत्र जारी किया है, इसके पहले घोषणा पत्र जारी करते थे। कई घोषणाएं उन्होंने अपने घोषणा पत्र में लिखी थीं, लेकिन 15 महीने की सरकार ने उन घोषणाओं में से कितनी पूरी की हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बौखलाई हुई है। इस बार भी वह नए-नए हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है और वह लाडली बहना के पैसों के लिए बार-बार चुनाव आयोग से मेरी शिकायत भी कर रहे हैं। कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर भी वह कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ पर जमकर बरसे। वचन पत्र  पर निशाना साधते हुए कहा कि वह महा झूठ बोलती है कांग्रेस पिछली बार उन्होंने 900 से ज्यादा वचन दिए थे जो भी पूरे नहीं किया झूठे वादे करना और भूल जाना यह उनकी आदत है। उन्होंने दावा किया कि इस बार मध्य प्रदेश में फिर भाजपा जीतेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed