मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिशा-निर्देश पर डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना प्रदेश की कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने शहडोल जोन में घटित अपराधों और उन पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई और कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। गुरुवार को शहडोल जोन में डीजीपी ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि नागरिकों की सुरक्षा, उन्हें न्याय दिलाना और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोन में गुंडे-बदमाशों पर सतत् निगरानी रखने एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।
2 of 3
DGP ने HF सेट्स को तत्काल दुरुस्त करने के दिए निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी सक्सेना अचानक उमरिया जिले के पुलिस कंट्रोल रूम स्थित वायरलेस कक्ष पहुंचे। यहां उन्होंने वायरलेस कम्युनिकेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि बाकी सभी सेट्स का इस्तेमाल ठीक तरह से किया जा रहा है, लेकिन एचएफ लॉन्ग डिस्टेंस सेट्स का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। एचएफ लॉन्ग डिस्टेंस सेट्स लंबी दूरी में संचार के लिए उपयोग होता है, मोबाइल आने के बाद इनका उपयोग कम होने लगा है, लेकिन आपातकाल एवं आपदा की स्थिति में मोबाइल नेटवर्क बंद हो जाने पर इन सेट्स का उपयोग किया जाता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए डीजीपी ने एडीजी दूरसंचार को निर्देशित किया कि तत्काल इस व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए एवं प्रतिदिन इसका संचालन व टेस्टिंग की जाए।
3 of 3
DGP ने साइबर क्राइम की विस्तृत समीक्षा की
- फोटो : अमर उजाला
साइबर क्राइम की विस्तृत समीक्षा
डीजीपी सक्सेना ने हैड कॉन्स्टेबल के साथ बैठकर साइबर संबंधी शिकायतों के निराकारण से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी ली। साइबर क्राइम के निराकरण में आने वाली चुनौतियों और समस्याओं की जानकारी ली एवं उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साइबर क्राइम की चुनौतियों को दृष्टिगत, इनसे निपटने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।