महिला T-20 वर्ल्ड कप में सुपर संडे होने जा रहा है। क्योंकि आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। शहडोल शहर की रहने वाली पूजा वस्त्रकार इस मैच में खेल रही हैं, जिसको लेकर शहडोल वासियों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
महिला T-20 वर्ल्ड कप में आज जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा, तो पूजा वस्त्रकार पर सबकी नजर रहेगी। शहडोल की रहने वाली पूजा एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, यहां के क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि इस बार के वर्ल्ड कप में पूजा वस्त्रकार दमदार प्रदर्शन करेंगी, बैट और बॉल दोनों से कमाल करेंगी, उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भी पूजा जबरदस्त प्रदर्शन करेंगी।
2 of 3
पूजा का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
पूजा का क्रिकेट करियर
पूजा वस्त्रकार के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो दो टेस्ट मैच में उन्होंने पांच विकेट लिए हैं। 26 वनडे मैच में 20 विकेट हासिल किए हैं, और 43 टी-20 मैच में 28 विकेट निकाले हैं। वहीं, बल्लेबाजी की बात करें तो दो टेस्ट मैच में पूजा के 37 रन है, 26 वनडे मैच खेल चुकी हैं, जिसमें 463 रन हैं, और 43 टी- 20 मैच खेल चुकी हैं जिसमें 257 रन हैं, जिसमें 37 इनका नाबाद बेस्ट है।
भारत और पाकिस्तान के बीच आज खेले जाने वाले टी-20 मुकाबले में पूजा वस्त्रकार के परिवार वालों को भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। पूजा के परिजनों ने आज के मुकाबले के लिए काफी तैयारी कर रखी है। उन्हें उम्मीद है कि आज के मैच में पूजा बड़ा कमाल करेंगी और टीम इंडिया को जीतने में बड़ा योगदान देंगी।
3 of 3
पूजा के पिता और बहन
- फोटो : अमर उजाला
साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को मुकाबला खेला जाएगा जिसमें भारतीय समय अनुसार शाम 6:30 से यह मैच शुरू होगा, जिस पर सबकी नजर बनी रहेगी यह मुकाबला साउथ अफ्रीका के केप टाउन में खेला जा रहा है।