फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: 110 गांवों में बनेंगे खेल मैदान, बेटियों के लिए होगी क्रिकेट प्रतियोगिता, सीएम ने गौतम गंभीर से की ये अपील

Mon, 19 Dec 2022 11:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
Sports grounds will be built in 110 villages of madhya pradesh there will be cricket competition for girls
रेहटी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला
सीहोर जिले के रेहटी में आयोजित प्रेम सुंदर मेमोरियल के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 110 गांवों में खेल मैदान तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि  बुधनी- नसरुल्लागंज से ऐसे खिलाड़ी निकलें जो देश- विदेश में धूम मचा दें। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि यहां पर खेलों के आयोजन होगें जिसमें खो-खो, कबड्डी, एवं बेटियों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि नसरुल्लागंज में खेल स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। रेहटी में भी शानदार स्टेडियम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गौतम गंभीर ने देश-विदेश में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने छह बार टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की और निरंतर सफलता प्राप्त की। वर्ष 2011 में भारत को ऐतिहासिक विजय दिलवाई। वे क्रिकेटर के साथ सांसद भी हैं और जन-कल्याण के लिए जैन रसोई भी चलाते हैं।

 
Sports grounds will be built in 110 villages of madhya pradesh there will be cricket competition for girls
सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ क्रिकेटर गौतम गंभीर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री चौहान ने गौतम गंभीर से मध्यप्रदेश के बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण देने में सहयोग करने का आग्रह भी किया। सीएम ने विद्यार्थियों से कहा कि खेल के साथ पढ़ाई की ओर भी ध्यान देना हैं, किसी को भी पीछे नहीं रहना हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि 75 फीसदी अंक लाने पर मामा क्या देता हैं बीच से आवाज आई लैपटॉप। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी मेहनत के साथ आगे बढ़ें और जी जान से पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थी आईआईटी, आईआईएम सहित अन्य कक्षाओं के लिए ऑन लाईन कोचिंग करना चाहते हैं, उनके लिए नसरुल्लागंज व शाहगंज में व्यवस्था की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा है कि पढ़ो, खेलो और स्व-रोजगार से जुड़ो। पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक हैं। खेल आनंद, प्रसन्नता देते हैं और शरीर को मजबूत बनाते हैं। प्रदेश में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल-कूद के पूरे अवसर और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के लिए भी प्रोत्साहित करें।


सीएम ने कहा कि प्रदेश में नौकरियों के साथ ही स्व-रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, उद्यम क्रांति योजना में एक लाख से 50 लाख रुपये तक का ऋण युवा उद्यमियों को दिया जाता है। साथ ही सरकार तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान भी देती है। कलेक्टर और कमिश्नर युवाओं को इन योजनाओं की जानकारी दें एवं स्व-रोजगार स्थापना में उनका सहयोग करें।  मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं अपने माता-पिता के चरणों में प्रणाम एवं वंदन करता हूँ, जिन्होंने आज मुझे इस मुकाम पर पहुँचाया है। मैं एक छोटे किसान परिवार का हूँ। बचपन में ही मेरी माता नहीं रही थी। पिता ने पढ़ाने और आगे बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। आप अपने जीवन में कभी भी माता-पिता का सम्मान और सेवा करना न भूलें। 
 
Sports grounds will be built in 110 villages of madhya pradesh there will be cricket competition for girls
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विशेष रूप से मौजूद क्रिकेटर एवं दिल्ली के पूर्वी क्षेत्र से सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे पास शिवराज सिंह चौहान जैसे मुख्यमंत्री होते तो दिल्ली का नजारा कुछ और होता। उन्होंने यहां उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि आप खुशनसीब हैं जो आपको ऐसे सीएम मिले। क्योंकि इतनी लोकप्रियता किसी की नहीं हैं जितनी आपके मुख्यमंत्री की हैं। उन्होनें कहा कि विधानसभा से ऐसे खिलाड़ी निकले जो देश में नाम रोशन करें, क्योंकि शुरुआत ऐसे ही होती हैं। जिस तरह से कार्तिकेय सिंह ने मंच दिया उसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। मैनें भी कुछ ऐसे ही टूर्नामेंट से अपनी शुरुआत की थी। 

सपना देखा है लेकिन वह अभी पूरा नहीं हुआ
कार्यक्रम के आयोजक कार्तिकेय सिंह चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने एक सपना देखा था कि विधानसभा से खिलाड़ी निकलें। लेकिन मेरा यह सपना पूरा नहीं हुआ हैं। मेरा यह ख्वाब उस दिन अंगड़ाई लेगा जब क्षेत्र का युवा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। मैं इस सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed