फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Woman Kidnaps 9-Month-Old Baby from Home, Caught on CCTV

Indore News: नौ माह का बच्चा चुपचाप उठा ले गई महिला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 17 Apr 2025 04:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 17 Apr 2025 04:46 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के गौरी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक 9 माह के बच्चे का अपहरण हो गया। मां घर के काम में व्यस्त थी और बड़ा भाई मोबाइल चला रहा था, तभी एक अज्ञात महिला घर में घुसकर बच्चे को चुपचाप उठा ले गई।

विज्ञापन
Indore News: Woman Kidnaps 9-Month-Old Baby from Home, Caught on CCTV
सीसीटीवी में कैद हुई महिला और बच्चा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित गौरी नगर में गुरुवार सुबह 9 माह के बच्चे नकुल का अपहरण हो गया। परिजन उस समय चौंक गए जब बच्चा घर में नहीं मिला और उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्चे के पिता संतोष सेन ने तुरंत पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक अज्ञात महिला को बच्चे को उठाकर ले जाते हुए देखा गया। घटना के समय बच्चा कमरे में अकेला था, जबकि उसकी मां घर के कामों में व्यस्त थी और बड़ा भाई मोबाइल चला रहा था।
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला ने रची अपहरण की साजिश
सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ कि महिला ने पहले घर में झांका और केवल बच्चे को देखकर अंदर प्रवेश कर लिया। उसने मौके का फायदा उठाकर चुपचाप बच्चे को गोद में उठाया और वहां से निकल गई। कुछ समय बाद बच्चे के बड़े भाई ने मां को बताया, "मां वो...भय्यू को ले गई।" मां ने तुरंत बाहर आकर देखा तो बच्चा गायब था। घबराए परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, पुलिस ने चार टीमें गठित की थीं, जिन्होंने तेजी से कार्रवाई करते हुए महिला को पीसी सेठी अस्पताल के पास से बच्चे के साथ बरामद कर लिया।
विज्ञापन


बबीता नामक महिला हिरासत में, पहचान छिपाने की कोशिश  
पुलिस द्वारा जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों ने महिला की पहचान कर ली। आरोपी की पहचान बबीता उर्फ भूरी चौरसिया के रूप में हुई, जो कि गौरी नगर की ही रहने वाली है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। महिला बच्चे को चुराने के बाद खुद के और बच्चे के कपड़े बदलने की कोशिश कर रही थी ताकि उसकी पहचान न हो सके। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण की मंशा अभी अस्पष्ट, पुलिस कर रही पूछताछ 
बबीता का घर बच्चे के घर से मात्र चार गलियां दूर है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी महिला का पति दीपक फल विक्रय से जुड़ा हुआ है और दोनों के तीन बच्चे हैं। हालांकि, महिला ने बच्चे का अपहरण क्यों किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed