फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sehore News: इछावर- आष्टा में बारिश का कहर, 45 से ज्यादा गांवों का सड़क संपर्क टूटा, कई घरों में भरा पानी

Fri, 21 Jul 2023 12:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 12:08 PM IST
सार

सीहोर जिले में हुई भारी बारिश के चलते इछावर और आष्टा के कई क्षेत्रों में पानी भर गया है। वहीं करीब 45 गावों का संपर्क टूट गया है। पार्वती नदी के उफान पर होने के चलते पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।

विज्ञापन
Sehore News: Rain in Ichhawar-Ashta, road connectivity of more than 45 villages broken, water filled
सीहोर के कई इलाकों में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
देर रात और सुबह हुई झमाझम बारिश से सीहोर जिले के इछावर हॉस्टल में बारिश ने कहर ढा दिया है। जिले के इछावर क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश हुई है, जिसके कारण कई गावों में पानी भर गया है और ग्राम से नगर की ओर आने वाले सड़क मार्ग से सड़क संपर्क भी बाधित हो गया है। लगभग 45 गांव का संपर्क जिले से टूट गया है। इसी प्रकार आष्टा में पार्वती नदी उफान पर है। ढाकनी- मुगली रोड की पपनास नदी के पुल पर पानी, भरने से काफी देर से रास्ता बंद है। 


इस मानसून सीजन में शुक्रवार की सुबह जिले में बारिश का दौर रहा। रात के समय जोरदार बारिश हुई। रात के समय इछावर में सबसे ज्यादा 138 एमएम करीब साढ़े पांच इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इसी तरह  आष्टा में 68 एमएम करीब ढाई इंच बारिश रिकॉर्ड हुई। जिले की अन्य तहसीलों में भैरूंदा में 58 एमएम, सीहोर में 20,  रेहटी में 48.2, बुधनी में 21 और जावर में 22 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि जिले में औसत करीब 2 इंच (48.2) एमएम रिकॉर्ड की गई। जिले में शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश के बाद जिले में बारिश 520.9 एमएम करीब 21 इंच दर्ज हो चुकी है। 
Sehore News: Rain in Ichhawar-Ashta, road connectivity of more than 45 villages broken, water filled
भारी बारिश से रहवासी इलाकों में जलजमाव - फोटो : अमर उजाला
सावन मास के दौरान सीहोर जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी था। कई दिनों से रुक-रुक कर सावन की झड़ी लगी हुई थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह तेज आंधी के साथ सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। जिसके कारण क्षेत्र का सड़क संपर्क कई गांवों से टूट गया है। बताया जा रहा है कि हालिया, खेड़ी, धामंदा सहित इछावर के कई गांवों में सुबह से ही भारी बारिश हुई है। क्षेत्र के निवासी ब्रजेश पटेल ने बताया कि लगभग 45 गांव ऐसे हैं, जिनका सड़क संपर्क इछावर नगर और सीहोर नगर से टूट गया है। आने-जाने के रास्ते पर नदी नालों के पुल के ऊपर पानी बह रहा है जबकि कम समय में हुई ज्यादा बारिश के कारण गांव के अनेक घरों में भी बारिश का पानी भरा गया है।
Sehore News: Rain in Ichhawar-Ashta, road connectivity of more than 45 villages broken, water filled
45 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा - फोटो : अमर उजाला
आष्टा में भी दिखा बारिश का कहर
आष्टा में देर रात एवं सुबह हुई झमाझम बारिश के कारण पार्वती नदी उफान पर पर आ गई है। इसी तरह ढाकनी- मुगली रोड की पपनास नदी के पुल पर पानी होने से सुबह से रास्ता बंद है। पार्वती नदी कुछ हाथ खाली है। बारिश का हाल ही रहा है कि पार्वती नदी नहीं पुल के ऊपर से बहने लगेगी।

भैरुंदा में तीन घंटे में दो इंच से अधिक बारिश
भैरुंदा में तीन घंटे में दो इंच से अधिक बरसात होने से बारिश का कहर टूट पड़ा। नदी नाले उफान पर आ गए। सीप व कोलार नदी उफान पर होने के कारण आवागमन बंद ही गया। तेज बरसात से सीप नदी उफान पर आने से इंदौर भोपाल सड़क मार्ग अवरुद्ध है। वहीं, भैरुंदा की निचली बस्तियों में पानी भरने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed