फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sehore: सीहोर में कल महादेव की होली, दिल्ली-छत्तीसगढ़ के कलाकार देंगे प्रस्तुति, मशीनों से उड़ेगा अबीर-गुलाल

Mon, 25 Mar 2024 08:55 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 08:55 PM IST
सार

सीहोर शहर में आगामी 26 मार्च को होली का पावन पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस दिन भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने सभी देशवासियों को अपने-अपने यहां पर शिव मंदिरों में भगवान शिव को एक लोटा जल चंदन युक्त समर्पित करने को कहा है। 

विज्ञापन
Sehore: Mahadev's Holi tomorrow in Kubereshwar Dham, artists from Delhi-Chhattisgarh will perform.
महादेव होली के लिए लोगों का आगमन जारी है। - फोटो : सोशल मीडिया
सीहोर शहर में आगामी 26 मार्च को होली का पावन पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस दिन भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने सभी देशवासियों को अपने-अपने यहां पर शिव मंदिरों में भगवान शिव को एक लोटा जल चंदन युक्त समर्पित करने को कहा है। 


लगातार तीसरी बार जिले भर के साथ देश भर में महादेव की होली खेलने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के बाद एक बार फिर से होली का उत्साह देखने को मिल रहा है और शहर के महादेव मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसके अलावा छावनी होली उत्सव समिति सहित अन्य होली समितियां भी अपनी ओर से तैयारियां कर रही हैं। 
 
Sehore: Mahadev's Holi tomorrow in Kubereshwar Dham, artists from Delhi-Chhattisgarh will perform.
महादेव होली के लिए लोगों का आगमन जारी है। - फोटो : सोशल मीडिया
कुबेरेश्वरधाम पर दो दिन पहले ही सैकड़ों की संख्या में देश भर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। छावनी उत्सव समिति, गांधी क्लब, नव ज्योति संगठन, श्री सिद्ध हनुमान समिति सहित पूरे शहर की समितियों ने गत दिनों एक बैठक का आयोजन भी उत्सव को लेकर किया गया था। विठलेश सेवा समिति नगर इकाई द्वारा भी महादेव की होली के लिए शहर के मुकेरी लाइन स्थित कॉर्नर पर करीब 40 फीट लंबाई का मंच बनाया जाएगा। इस मौके पर चल समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए हजारों की संख्या में इलाइची की ठडांई की बोतल का इंतजाम के अलावा एक क्विंटल गुलाब के फूलों की पंखड़ी, अबीर और गुलाल का इंतजाम किया गया है।

विठलेश सेवा समिति के व्यवस्थापक समीर शुक्ला ने बताया कि इस बार भी गुरुदेव की आदेशानुसार होली का पावन पर्व महादेव की होली के रूप में मनाया जाएगा। भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने सभी देशवासियों को अपने-अपने यहां पर शिव मंदिरों में भगवान शिव को एक लोटा जल चंदन युक्त समर्पित करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीहोर जिले में पांच दिवसीय होली का पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी होली के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह दस बजे शहर के छावनी स्थित नगर पालिका के पास चमत्कालेश्वर महादेव पहुंचेगे। इसके पश्चात शहर के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, बड़ा बाजार स्थित महादेव मंदिर, मेन रोड स्थित महादेव मंदिर के उपरांत शहर के प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर तहसील चौराहे पहुंचेंगे।
 
Sehore: Mahadev's Holi tomorrow in Kubereshwar Dham, artists from Delhi-Chhattisgarh will perform.
सीहोर में होली के मद्देनजर तैनात पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
एक लोटा केसरिया रंग करें भगवान को समर्पित
इस वर्ष पूरे देश के साथ शहर में भी महोदव की होली आस्था और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। गुरुदेव के संदेश के अनुसार प्रत्येक शिव मंदिर में मातृ शक्ति के अलावा सभी श्रद्धालु भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ केसरिया रंग एक लोटे में भरकर भगवान को समर्पण करेंगे और उसके बाद पूरे उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया जाएगा। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि उत्साह पूरी शांति के साथ मनाएं। जो भी श्रद्धालु जहां पर हैं वहीं इस पर्व को मनाएं। सीहोर शहर में आगामी 26 मार्च को होली का पावन पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया जाएगा।

कुबेरेश्वर पर होलिका पूजन आरती के बाद दहन
इस संबंध में विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि गुरुदेव भागवत भूषण पं. प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में रविवार की शाम को जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संध्या कालीन आरती के बाद होलिका दजन किया गया। इस मौके पर यहां पर मौजूद समिति के पदाधिकारियों सहित अन्य ने गुलाल और अबीर अर्पित किया।

डोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के मध्य महादेव की होली
छावनी उत्सव समिति, गांधी क्लब, नव ज्योति संगठन, श्री सिद्ध हनुमान समिति सहित पूरे शहर की समितियों के तत्वाधान में आदरणीय गुरुदेव के मार्गदर्शन में मनाई जाने वाली होली की तैयारियां शानदार की हैं। महादेव की होली में गुलाल और अबीर उड़ाने के लिए मशीन के अलावा, दिल्ली, छत्तीसगढ़  और जबलपुर के अघोरियों की टीम शामिल होगी, इसके अलावा झांकियां और झाबुआ आदि के नृत्य कलाकारों अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं दो ट्रॉली संतरे, केले आदि से स्वागत किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed