फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2022: सलकनपुर में आज से उमड़ेगी भक्तों की भीड़, पांच बार होगी मां विजयासन की आरती

Mon, 26 Sep 2022 08:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 08:57 AM IST
सार

Navratri 2022: सलकनपुर में आज से उमड़ेगी भक्तों की भीड़, पांच बार होगी मां विजयासन की आरती

विज्ञापन
Navratri 2022 Crowd of devotees will gather in Salkanpur from today
विजयासन देवी धाम - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में आज से शारदीय नवरात्र का पर्व शुरू हो गया है। पहले दिन मंदिरों से लेकर पंडालों तक में कलश स्थापना के साथ बैठकी तिथि का आगाज हो रहा है। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध देवी मंदिर सलकनपुर में भी नवरात्रि को लेकर मंदिर प्रबंधन ने सारी तैयारी कर ली है। यहां बड़ी संख्या में नवरात्र के अवसर पर दर्शनार्थी देवी विजयासन के दर्शन करने पहुंचते हैं। पहले दिन करीब 50 हजार भक्तों के मंदिर आने की संभावना है। किसी भी श्रद्धालु को दर्शन करने में कोई समस्या न हो इसके लिए मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर में पार्किंग से लेकर पेयजल, साफ-सफाई, पर्याप्त बिजली व्यवस्था के अलावा प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं गए हैं। कंट्रोल रूम में करीब 100 पुलिसकर्मियों व सीढ़ी मार्ग, मंदिर परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 
Navratri 2022 Crowd of devotees will gather in Salkanpur from today
पहले दिन 50 हजार दर्शनार्थियों के आने की उम्मीद - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर में की गई विशेष व्यवस्थाएं
मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों के लिए यहां पेयजल, चलित शौचालय की व्यवस्था की गई। सीढ़ी मार्ग पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और सलकनपुर देवी धाम आने वाले श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाएं रखने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि कचरा निर्धारित स्थल पर लगे डस्टबिन में ही डालें। साथ ही सलकनपुर में आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वो व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए सलकनपुर ट्रस्ट एवं जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। नवरात्र में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में हेल्थ कैंप लगाया गया है। हेल्थ कैम्प में आवश्यक दवाएं तथा एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा के लिए डॉक्टर सहित पूरी टीम उपलब्ध रहेंगी।
 
Navratri 2022 Crowd of devotees will gather in Salkanpur from today
मंदिर में की गई विशेष व्यवस्थाएं - फोटो : सोशल मीडिया
कंडम वाहनों पर लगाया गया प्रतिबंध
कंडम वाहन और गैस से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर ने बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आगमन तथा निर्गम की उत्कृष्ट व्यवस्था के साथ ही पर्याप्त संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

पांच बार होगी आरती
मंदिर में नौ दिनो तक पांच बार मां विजयासन की आरती होगी।  सुबह 5:30, 9:30, दोपहर 11:30, शाम 7:30, रात 9:30 बजे आरती होगी और रात 12:30 बजे मंदिर के पट बंद होंगे। इसी प्रकार नौ दिन सप्तशती पाठ होगा, जिसमें 108 ज्योति प्रज्वलित होगी।

छह जगह की गई पार्किंग की व्यवस्था
दर्शन करने आने वालों के वाहनों के लिए छह जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इनमें मंदिर के पास ऊपर वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। यहां करीब 300 छोटे-बड़े वाहनों को खड़े कराने की व्यवस्था रहेगी। मुख्य पार्किंग के अलावा एक शिव मंदिर के पास व एक स्लाइडर गेट के पास वाहन पार्क कर सकेंगे। जबकि नीचे भी तीन पार्किंग रहेंगी, जिसमें सलकनपुर में जहां हेलीपैड बना है। वहां भी पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पुलिस चौकी के पास खाली पड़े मैदान में दो जगह पार्किंग रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2022 Crowd of devotees will gather in Salkanpur from today
रोप से भी मंदिर पहुंच सकेंगे श्रद्धालु - फोटो : सोशल मीडिया
रोप वे सुबह 4 बजे से रात 10 बजे से 
सलकनपुर में सीढ़ी और सड़क के अलावा मंदिर पहुंचने का तीसरा विकल्प रोप-वे है। नवरात्र में भक्तों के लिए रोप-वे भी उपलब्ध रहेगा। रोप-वे सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक जारी रहेगा। रोप-वे में दो बोगी लगी हुई है, जिसमें एक साथ 12 लोग दोनों बोगी में जा सकते हैं। रोप-वे से यात्रा करने लिए श्रद्धालुओं को प्रति व्यक्ति नवरात्र पर 110 रुपये खर्च करने होंगे।

खनिज डंपर एवं ट्रकों के आवागमन पर रोक
सलकनपुर में नवरात्रि पर्व के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु  दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिए मां बिजासन धाम पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सलकनपुर मंदिर के सामने सड़क से निकलने वाले खनिज डंपर एवं ट्रकों के आवागमन पर 25 सितंबर रात 12 बजे से 5 अक्टूबर शाम 6 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed