{"_id":"635b46e1d11103468824598b","slug":"cm-shivraj-gave-tractor-to-custom-hiring-center-appreciated-the-work-of-self-help-group-in-sehore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम शिवराज ने कस्टम हायरिंग सेंटर को दिया ट्रैक्टर, स्व-सहायता समूह के कार्यों को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम शिवराज ने कस्टम हायरिंग सेंटर को दिया ट्रैक्टर, स्व-सहायता समूह के कार्यों को सराहा
Fri, 28 Oct 2022 08:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 28 Oct 2022 08:35 AM IST
सार
MP News: सीएम शिवराज ने कस्टम हायरिंग सेंटर को दिया ट्रैक्टर, स्व-सहायता समूह के कार्यों को सराहा
विज्ञापन
कस्टम हायरिंग सेंटर की बहनों को सीएम ने दिया ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंगा स्व सहायता समूह द्वारा चलाए जा रहे कस्टम हायरिंग सेंटर को ट्रैक्टर प्रदान किया। उन्होंने कस्टम हायरिंग सेंटर की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने महिला स्व सहायता समूह के एकता सिलाई केंद्र का अवलोकन किया और दीदीयों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिला स्व सहायता समूह की दीदीयों द्वारा बनाया गया जैकेट भी खरीदा। कस्टम हायरिंग तथा एकता सिलाई केंद्र की दीदी रानू तथा प्रियंका जाट ने समूह के माध्यम से 10 हजार रुपये महीने से अधिक आमदनी होने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति स्थिति बेहतर होने के संबंध में अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री चौहान ने महिला स्व सहायता समूह की बहनों की प्रगति का उदाहरण देते हुए सभी महिलाओं को समूह से जुड़कर छोटी-छोटी आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के लिए कहा। जनसेवा शिविर को सांसद रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया।
सीहोर के जैत में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर ने दी विकास कार्यों की जानकारी
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित जनसेवा शिविर में कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने ग्राम पंचायत जैत में किए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री चौहान को दी। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों को गांव के बाहर से ही निकालने के लिए ग्राम जैत से बाहर बायपास रोड के लिए तीन करोड़ 85 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पशु चिकित्सालय, सामुदायिक भवन तथा सोसायटी के खाद बीज के लिए गोदाम की भी स्वीकृति हो चुकी है। इन भवनों को बनाने के लिए ग्रामीण द्वारा दी गई चार एकड़ जमीन का 65 लाख का भू अर्जन भी हो चुका है। इस माह में वह पूरी जमीन शासकीय आबंटित हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह चारों भवन एक ही स्थान पर बनाए जाएंगे। पंचायत भवन में एक अतिरिक्त कक्ष के लिए 16 लाख 65 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा खेड़ापति मंदिर का 45 लाख रुपये की राशि से जीर्णोंद्धार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत जैत में रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए 15 स्वसहायता समूहों का गठन किया गया है और समूहों को 70 लाख बैंक लिंकेज तथा प्रशिक्षण देकर रोजगार से भी जोड़ा गया है। स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए गांव में 34 नए शौचालय बनाए गए हैं और घर-घर से कचरा इकट्ठा करने के लिए एक कचरा गाड़ी भी ग्राम जैत को प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही गांव में अनेक स्थानों पर 20 डस्टबिन रखे गए हैं। गांव में पुरानी बिजली की लाइन को बदलते हुए 11 किलोवॉट का नया फीडर लगाया गया है और दो नए ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुए हैं।

कुपोषित बच्चे सामान्य श्रेणी में आ गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
गंभीर कुपोषित बच्चे सामान्य श्रेणी में आए
कलेक्टर ठाकुर ने बताया कि पुराने और नए घाट के बीच एक और घाट के लिए 4 करोड़ 88 लाख रुपये तथा पुराने एवं नए घाट के सौंदर्यीकरण के लिए तीन करोड़ 45 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम जैत के बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक हुए हैं। गांव की आंगनबाड़ी में 0 से 5 वर्ष के 111 बच्चे हैं, जिसमें पिछले 6 माह में दो बच्चे अधिक गंभीर कुपोषित थे और 7 बच्चे गंभीर कुपोषित थे। लगातार प्रयास के बाद आज सभी 111 बच्चे सामान्य श्रेणी में आ चुके हैं और कोई भी बच्चा अब कुपोषित नहीं है।

स्व सहायता समूह की बहनों के साथ सीएम
- फोटो : अमर उजाला
पेयजल के लिए बनाई जा रही नई टंकी
पेयजल के लिए गांव में छह लाख लीटर की एक अतिरिक्त टंकी का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। ग्राम जैत के छात्र-छात्राओं का दसवीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। जैत के 5 विद्यार्थियों को मेधावी योजना के तहत लेपटॉप की राशि प्रदान की गई है। बीते दिनों ग्राम जैत में लगाए गए मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में जैत सहित आसपास की पंचायतों के 329 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 216 स्वीकृत किए गए थे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि में पूर्व में 181 नाम है और चार नए आवेदनकर्ताओं के नाम जोड़े गए हैं। इसी प्रकार नामांतरण के 27, बंटवारे के छह तथा सीमांकन के सात आवेदन आए थे, जिनका निराकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ग्राम के 80 प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने के साथ ही आवास प्लस में नाम जोड़े गए हैं।