{"_id":"64c4b8c07675a407c406325b","slug":"satna-maihar-rape-case-accused-homes-bulldozed-after-cm-shivraj-singh-chouhan-instructed-stern-action-2023-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maihar Rape Case: मासूम से दुष्कर्म करने वालों के घर चला बुलडोजर, सीएम ने दिए थे कड़ी कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar Rape Case: मासूम से दुष्कर्म करने वालों के घर चला बुलडोजर, सीएम ने दिए थे कड़ी कार्रवाई के निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:17 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सतना जिले में मैहर में 10 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला है। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना में दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद मासूम के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी थी।
विज्ञापन
1 of 2
मैहर में दुष्कर्मियों के घर चला बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सतना के मैहर में 10 वर्षीय मासूम के साथ दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड की तरह दरिंदगी करने के मामले में आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चले हैं। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम दोनों के घर पहुंची और मकान तोड़ने की कार्रवाई की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना सामने आने पर शुक्रवार को कहा था कि कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को यह मामला सामने आया था। पुलिस ने रवींद्र कुमार रवि और अतुल बढ़ौलिया के तौर पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। दोनों बालिका को पहाड़ी पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। उसे वहीं छोड़कर दोनों फरार हो गए थे। लड़की जख्मी हालत में घर पहुंची, जहां से परिजन उसे पहले मैहर के अस्पताल ले गए। बाद में उसे रीवा के अस्पताल में रैफर किया गया। दोनों आरोपी मैहर के शारदा माता मंदिर की प्रबंध समिति के कर्मचारी थे, जिन्हें मामला सामने आने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया है।
वारदात के वक्त ड्यूटी पर होने का दावा
प्रशासनिक अफसरों की टीम जब अतुल बढ़ौलिया के घर को तोड़ने पहुंची तो वहां महिलाओं ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि वारदात के वक्त वह ड्यूटी पर था। उसे फंसाया जा रहा है। मामले में पूरी जांच के बाद ही कार्रवाई की जाए। हालांकि, प्रशासनिक अफसरों ने उनकी जरा भी नहीं सुनी और बुलडोजर चला दिया। पीड़िता के बयान पर ही रवींद्र और अतुल की शिनाख्त हुई थी। दोनों को कोर्ट ने दस अगस्त तक जेल भेज दिया गया है।
2 of 2
मैहर में दुष्कर्मियों के घर चला बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में टीम पहुंची अतिक्रमण तोड़ने
प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ रवींद्र चौधरी के उदयपुर स्थित घर पहुंचे। वहां मकान को तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है। मन पीड़ा से भरा हुआ है। व्यथित हूं। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।