फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP LS Election: सागर में मेहंदी लगे हाथों से मतदान करने पहुंचे दूल्हे, बरात लेकर निकलने से पहले निभाया कर्तव्य

Fri, 26 Apr 2024 10:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 10:21 PM IST
सार

सागर जिले में कई दूल्हों ने बरात लेकर जाने से पहले अपना कर्तव्य निभाते हुए मतदान किया। जिले के रहली, देवरी और बंडा विधानसभा क्षेत्र से ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। 

विज्ञापन
MP LS Election: The groom arrived in Sagar with henna-stained hands to vote
सागर जिले में कई दूल्हे बरात से पहले वोट डालने पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। छह सीटों पर करीब 58 प्रतिशत मतदान हुआ है। सागर जिले में कई दूल्हों ने बरात लेकर जाने से पहले अपना कर्तव्य निभाते हुए मतदान किया। जिले के रहली, देवरी और बंडा विधानसभा क्षेत्र से ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। नवविवाहितों ने मतदान जैसे महत्वपूर्ण कर्तव्य को निभाते हुए न केवल औरों को मतदान के लिए प्रेरित किया बल्कि यह सिद्ध कर दिया कि वे भी जागरूक नागरिक हैं। विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव उनके मत से ही है। एक-एक वोट का क्या महत्व होता है यह 70 साल से भी अधिक वर्षों से चली आ रही लोकतांत्रिक व्यवस्था में  कई बार देखने को मिला है, जब कई बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी ने एक मत से विजय या हार का सामना किया है।

 
MP LS Election: The groom arrived in Sagar with henna-stained hands to vote
सागर जिले में कई दूल्हे बरात से पहले वोट डालने पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
मतदान जहां एक और कर्तव्य है वहीं दूसरी ओर अपनी सरकार चुनने का हक देने वाला अधिकार भी है। इसी अधिकार का प्रयोग करते हुए दमोह लोकसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 निवासी  पप्पू साहू (साइकिल वाले) के बेटे सोनू साहू ने बरात रवानगी से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का उपयोग किया। इसी प्रकार ग्राम बिजोरा के पोलिंग बूथ क्रमांक 231 पर बरात निकलने के पहले नीरज पिता अशोक अहिरवार ने भी मतदान कर अपना फर्ज़ निभाया। ऐसा ही एक वाकया दमोह लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बंडा विधानसभा क्षेत्र में तिन्सुया मतदान केंद्र पर हुआ। जब दूल्हा दुल्हन शादी रचाकर सबसे पहले मताधिकार का उपयोग करने मतदान केन्द्र पहुंचे।
 
MP LS Election: The groom arrived in Sagar with henna-stained hands to vote
सागर जिले में कई दूल्हे बरात से पहले वोट डालने पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
रहली विधानसभा के सागौनी बुंदेला मतदान केन्द्र क्रमांक 254 में दूल्हे ने बरात रवाना होने के पहले मतदान किया। रहली विधानसभा के ही काछी पिपरिया मतदान केन्द्र क्रमांक 251 में दूल्हे ने बरात रवाना होने के पहले मतदान किया।  इसी प्रकार खैरी कला में भी दूल्हे ने गाजे-बाजे के साथ मतदान किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed