{"_id":"6617ebe3aeebe85afb056b2f","slug":"mp-ls-election-defense-minister-rajnath-singh-taunted-said-bjp-is-24-carat-gold-while-congress-is-rusty-iron-2024-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP LS Election: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का तंज, कहा- भाजपा 24 कैरेट सोना तो कांग्रेस जंग लगा लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Election: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का तंज, कहा- भाजपा 24 कैरेट सोना तो कांग्रेस जंग लगा लोहा
Thu, 11 Apr 2024 07:25 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सतना/रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सतना/रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 11 Apr 2024 07:25 PM IST
सार
सतना के नागौद के अगोल मैदान में गुरुवार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। भाजपा 24 कैरेट सोना है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं।
विज्ञापन
सतना में जनसभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में चुनावों की हलचल दिन प्रतिदिन तेज हो रही है। भाजपा के चुनावी प्रचार को धार देने दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं। गुरुवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सतना और रीवा में थे। उन्होंने जनसभा में कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को जंग लगा लोहा कहा तो भाजपा को 24 कैरेट का सोना बताया है।
Trending Videos
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्वगुरु बनेगा भारत
इससे पहले राजनाथ सिंह रीवा में थे। उन्होंने मऊगंज जिले के शिवनगरी देवतालाब में आयोजित चुनावी सभा की। राजनाथ सिंह ने कहा की हमने तीन तलाक के मुद्दे की प्रथा समाप्त की है। हम नारी शक्ति को हिंदुस्तान की धरती पर अपमानित नही होने देंगे। चाहे सत्ता आए चाहे सत्ता जाए. भारत की प्रतिष्ठा अगर दुनिया में किसी ने बढ़ाई है तो वह पीएम मोदी है। भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, लेकिन अब 5वें स्थान पर है। अब 2025 समाप्त होते-होते भारत दुनिया में टॉप 3 के रूप खड़ा हो चुका है। 2047 आते आते भारत विश्वगुरु भी बनेगा।
राजनाथ ने कहा कि इस स्थान पर सार्वजनिक सभा को संबोधित करने मैं पहली बार आया हूं। कुछ समय पहले ही मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए हैं, जिसमें मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा की झोली भर दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे याद है कि 2003 के पहले मैं भी उत्तर प्रदेश का मुख्य्मंत्री हुआ करता था, उस दौरान भी मैं मध्यप्रदेश आया हुआ था तब लोग मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहते थे, लेकिन देश के जो आर्थिक समीक्षक है उनका कहना है कि 2003 के पहले का मध्य प्रदेश नहीं रहा बल्कि जो देश के विकाश का चक्का मोदी जी के नेतृत्व में घूम रहा है उसमें ग्रोथ इंजन की भूमिका यदि कोइ निभा रहा है तो वह मध्य प्रदेश है।

राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश में थे
- फोटो : सोशल मीडिया
राजनाथ सिंह बोले मै भी किसान का बेटा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं भी एक किसान का बेटा हूं कोई बाबू या राजा महाराजा का बेटा नहीं हूं। किसानों की एक बात जो मुझे अपील करती है जो यह सरकार करने जा रही है, सवा लाख करोड़ खर्च करके लगभग 400 से अधिक ऐसे अनाज भंडार गृह बनाने जा रही हैं ताकि किसान वहां पर अपने अनाज का भंडारण कर सकें और जब अनाज के दाम बढ़ें तो किसान उसे अच्छी आमदनी में बेच सकें, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो सके।
झोपड़ी से निकल कर महल में विराजमान हुए भगवान राम
रक्षा मंत्री ने कहा कि अयोध्या धरती में आज भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है, मर्यादा पुरुषोत्तम राम झोपड़ी से निकलकर अपने महल में स्थापित हो चुके हैं। इससे तो मुझे लगता है अब राम राज्य आने का यह शुभ संकेत है। कुछ लोग कहते हैं कि भाजपा वाले हिंदू मुसलमान की बात करते हैं, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हिंदू मुसलमान जो भी अन्य धर्म के लोग हैं हम किसी को लेकर कोइ भेदभाव नहीं करते। हमने कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो हम तीन तलाक की प्रथा को समाप्त करेंगे हमारी प्रतिज्ञा थी हमारा वचन था कि किसी भी परिवार की मां और बहन हो वह हमारे भी मां और बहन है और हम नारी शक्ति के साथ अन्याय नही होने देंगे चाहे सत्ता आए चाहे सत्ता जाए।